भारत में कुल कितने राज्य हैं, उनके नाम और राजधानी क्या हैं? Bharat Me Kitne Rajya Hai

Inside Contents

Bharat me kul kitne Rajya hai:

भारत क्षेत्रफल के आधार पर दुनिया का सातवाँ सबसे बड़ा और दूसरा सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है. यहाँ उत्तर में हिमालय से लेकर दक्षिण में समुन्द्र तक और पूर्व में अरुणाचल से लेकर पश्चिम में द्वारका तक हज़ारों तरह की भाषाएं बोलने वाले, अलग-अलग धर्मों का पालन करने वाले 130 करोड़ भारतीय निवास करते हैं.

भारत एक विशाल देश है, इतने विशाल और धार्मिक-सांस्कृतिक विविधताओं वाले देश के संचालन और विकास के लिए उसे छोटे-छोटे राज्यों में बाँटना आवश्यक है. भारत एक गणतंत्र है जिसका मतलब है कि यहाँ एक केंद्र की सरकार के साथ-साथ हर राज्य की अपनी सरकार होती है और यह दोनों सरकारें संविधान के नियमों के अनुसार संचालित होती हैं.

भारतीय संविधान के अनुसार ज्यादातर राज्यों का गठन भाषाई और सांस्कृतिक आधार पर किया गया है लेकिन कुछ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का गठन विशेष परिस्थितियों के अनुसार भी किया गया है.

इस पोस्ट में हम आपको बताएँगे कि भारत में कुल कितने राज्य हैं (Bharat me kul kitne rajya hai), भारत के सभी राज्यों की राजधानी क्या हैं? क्षेत्रफल और जनसंख्या के आधार पर सबसे बड़े और छोटे राज्य कौनसे हैं? इस सभी के साथ आपको हम इस पोस्ट में भारत के राज्यों से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवालों के जबाब भी देंगे.

भारत में कुल कितने राज्य और केंद्र शासित प्रदेश हैं? (Bharat me kitne Rajya hai)

भारत में इस समय कुल 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं. सभी राज्यों में वहाँ की चुनी हुई सरकार शासन करती है वही केंद्र शासित प्रदेशों में राज्यपाल के माध्यम से केंद्र की सरकार शासन करती है.

bharat me kul kitne rajya hai
Bharat ka Naksha / source- MapMyIndia

सितम्बर 2019 तक भारत में कुल 29 राज्य और 7 केंद्र शासित प्रदेश थे. 5 अगस्त 2019 को भारतीय संसद ने जम्मू-कश्मीर से पूर्ण राज्य का दर्जा छीनकर उसे दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लेह-लद्दाख में बाँट दिया. साथ ही नवम्बर 2019 में केंद्र सरकार ने दो केंद्र शासित प्रदेशों दादर नगर हवेली और दमन-द्वीप को मिलाकर उन्हें एक केंद्र शासित प्रदेश में बदल दिया. 

इस प्रकार, 2020 के समय भारत में कुल 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं.

भारत के सभी राज्यों के नाम और राजधानी क्या हैं?

भारत में 28 पूर्ण राज्य हैं. नीचे दी गई टेबल में भारत के सभी 28 पूर्ण राज्यों के नाम उनकी राजधानी के साथ दिए गए हैं. 

क्र.सं.राज्यराजधानी
1अरुणाचल प्रदेश ईटानगर
2असम दिसपुर
3आंध्रप्रदेश अमरावती (नई),  हैदराबाद (पुरानी)
4उड़ीसा भुवनेश्वर
5उत्तर प्रदेश लखनऊ
6उत्तराखंड देहरादून
7कर्नाटक बंगलौर
8केरल तिरुवनन्तपुरम्
9गुजरात गांधीनगर
10गोवा पणजी
11छत्तीसगढ़ रायपुर
12झारखंड रांची
13तमिलनाडु चेन्नई
14तेलंगाना हैदराबाद
15त्रिपुरा अगरतल्ला
16नागालैंड कोहिमा
17पंजाब चंडीगढ़
18पश्चिम बंगाल कोलकाता
19बिहार पटना
20मणिपुर इम्फाल
21मध्यप्रदेश भोपाल
22महाराष्ट्र मुंबई
23मिजोरम आइजॉल
24मेघालय शिलांग
25राजस्थान जयपुर
26सिक्किम गंगटोक
27हरियाणा चंडीगढ़
28हिमाचल प्रदेश शिमला
Bharat ke Rajya = 28

भारत के सभी केंद्र शासित प्रदेशों के नाम

भारत में इस समय 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं जिनमें से 5 प्रदेशों में पूर्णतया केंद्र का शासन है तो वहीं दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और पुद्दुचेरी में विधानसभा के चुनावों का प्रावधान है. इन तीन केंद्र शासित प्रदेशों में मुख्यमंत्री का चुनाव होता है जो राज्यपाल के साथ मिलकर केंद्र की निगरानी में काम करता है. सभी केंद्र शासित प्रदेशों की पुलिस और नगरपालिकाएं पूरी तरह से केंद्र के अधीन होती हैं.

क्र.सं.केंद्र शासित प्रदेश
1दिल्ली
2लक्षद्वीप
3दम -दीव और दादर व नगर हवेली
4अंडमान
5चंडीगढ़
6पुदुचेरी
7जम्मू-कश्मीर
8लद्दाख

भारत में क्षेत्रफल के आधार पर राज्यों की स्थिति

भारत में क्षेत्रफल के आधार पर सबसे बड़ा राज्य राजस्थान है और सबसे छोटा राज्य गोवा है. राजस्थान का कुल क्षेत्रफल 342269 वर्ग किमी० है तथा गोवा का कुल क्षेत्रफल 3702 वर्ग किलोमीटर है. 

क्षेत्रफल के आधार पर इंडिया के 5 सबसे बड़े राज्य नीचे दिए गए हैं.

राज्य का नामक्षेत्रफल (वर्ग किमी०)
राजस्थान68548437
मध्य-प्रदेश72626809
महाराष्ट्र112374333
उत्तरप्रदेश199812341
गुजरात60439692

भारत में जनसँख्या के आधार पर राज्यों की स्थिति

उत्तरप्रदेश भारत का सबसे सर्वाधिक जनसंख्या वाला राज्य है और सिक्किम की जनसँख्या भारत के सभी राज्यों में सबसे कम है. उत्तरप्रदेश की कुल जनसँख्या 2011 जनगणना के अनुसार 199812341 थी वहीं सिक्किम की जनसंख्या 2011 में 610577 थी. 

जनसंख्या के आधार पर भारत के 5 सबसे बड़े राज्यों के नाम नीचे दिए गए हैं. (सभी आंकड़े 2011 जनगणना के अनुसार)

राज्य का नामजनसँख्या
उत्तरप्रदेश199812341
महाराष्ट्र112374333
बिहार104099452
पश्चिम बंगाल91276115
मध्य प्रदेश72626809
Bharat ke Rajya

इस पोस्ट में हमने आपको बताया कि भारत में कुल कितने राज्य हैं, और कितने केंद्र शासित प्रदेश हैं? इस पोस्ट में सभी राज्यों के नाम उनकी राजधानी के नाम के साथ आपको बताया गया है साथ ही इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की जनसांख्यिकी और क्षेत्रफल के बारे में भी इस पोस्ट में जानकारी दी गई है.

भारत के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से जुड़े सवाल हर प्रकार के सरकारी नौकरी एग्जाम में आवश्यक रूप से आते हैं. हमें उम्मीद है कि इस पोस्ट के माध्यम से आपको इन सवालों की तैयारी करने में मदद मिलेगी.

कम्पटीशन एग्जाम में पूछे जाने वाले भारत के राज्य सम्बंधित सवाल

नीचे कुछ भारत के राज्यों से संबंधित सवाल दिए गए हैं जो पिछले कुछ वर्षों में विभिन्न सरकारी नौकरी जॉब्स के लिए होने वाले एग्जाम में पूछे गए हैं.

भारत में कितने राज्य हैं? (Bharat me kul kitne rajya hai)

भारत में कुल 28 राज्य हैं.

भारत में कुल कितने केंद्र शासित प्रदेश हैं?

भारत में कुल 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं?

क्षेत्रफल के आधार पर भारत का सबसे बड़ा राज्य कौनसा है?

राजस्थान

जनसंख्या के आधार पर भारत का सबसे बड़ा राज्य कौनसा है?

उत्तर-प्रदेश

क्षेत्रफल के आधार पर भारत का सबसे छोटा राज्य कौनसा है?

गोवा

जनसंख्या के आधार पर भारत का सबसे छोटा राज्य कौनसा है?

सिक्किम

ऐसा कौनसा राज्य है जिसकी सीमा दो देशों और सात अन्य राज्यों के साथ मिलती है?

आसाम

सर्वाधिक जनसँख्या वाला केंद्र शासित प्रदेश कौनसा है?

दिल्ली

भारत का सर्वाधिक साक्षरता वाला राज्य कौनसा है?

केरल

भारत का सबसे कम साक्षरता वाला राज्य कौनसा है?

बिहार

सबसे कम जनसंख्या वाला केंद्र शासित प्रदेश कौनसा है?

लक्षद्वीप (2011 जनगणना के अनुसार)

Question Answered:

  • bharat me kul kitne rajya hai
  • bharat me kitne rajya hai
  • bharat ke raajyon kee raajdhani
  • भारत में कुल कितने राज्य है 2020

sources: Worldometer | MapMyIndia | Govt. Of India

Leave a Comment