राजस्थान के मुख्यमंत्री कौन हैं? कैबिनेट और राज्य मंत्रियों की लिस्ट

Rajasthan Ministers List 2020: राजस्थान में 7 दिसम्बर 2018 को 15वी विधानसभा के चुनावों का आयोजन किया गया था. इन चुनावों से पहले राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार थी जिसमें वसुंधरा राजे सिंधिया, मुख्यमंत्री थी. 11 दिसम्बर 2018 को चुनाव नतीजों में कांग्रेस 99 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी. 

राजस्थान विधानसभा में 200 (199 निर्वाचित + 1 मनोनीत) सीट हैं. कांग्रेस ने बसपा और अन्य निर्दलियों के साथ मिलकर सरकार बनाई. कांग्रेस नेता अशोक गहलोत को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया गया. 

कैबिनेट या मंत्रिमंडल किसी भी राज्य सरकार का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है. मंत्रिमंडल के अंदर विभिन्न विभागों और कार्यों के संचालन के लिए चुने हुए विधायकों को मंत्री पद दिए जाते हैं. 

इस पोस्ट में आपको राजस्थान के मुख्यमंत्री, उप-मुख्यमंत्री, विभिन्न कैबिनेट मंत्री और राज्य मंत्रियों की पूरी लिस्ट बताई गई है. (Rajasthan Ministers List 2020)

राजस्थान के मुख्यमंत्री कौन हैं?

Ashok Gehlot Rajasthan Chief Minister
अशोक गहलोत | मुख्यमंत्री

इस समय राजस्थान में कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और जोधपुर जिले की सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक, श्री अशोक गहलोत राजस्थान के मुख्यमंत्री हैं.

अशोक गहलोत इससे पहले भी दो बार राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं. वह सन 1998 से 2003 और 2008 से 2013 के दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री रह चुके हैं.

राजस्थान के उप-मुख्यमंत्री कौन है?

Sachin Pilot Rajasthan Deputy Chief Minister
सचिन पायलट | राजस्थान उप-मुख्यमंत्री

राजस्थान में अशोक गहलोत के बाद कांग्रेस के दूसरे सबसे लोकप्रिय नेता श्री सचिन पायलट इस समय राज्य के उप-मुख्यमंत्री हैं. सचिन पायलट, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री श्री राजेश पायलट के बेटे हैं. पायलट राजस्थान की टोंक विधानसभा सीट को प्रेजेंट करते हैं.

राजस्थान के विधानसभा स्पीकर कौन है?

इस समय राजस्थान विधानसभा में स्पीकर का पद श्री सी. पी. जोशी के पास है. सी. पी. जोशी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजसमंद जिले की नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं. किसी भी राज्य की विधानसभा में स्पीकर का पद एक सबसे महत्वपूर्ण पद होता है. विधानसभा स्पीकर उसके अध्यक्ष के रूप में काम करता है. विधानसभा स्पीकर (अध्यक्ष) का काम सदन की कार्यवाही को सुचारु रूप से चलाने का होता है. 

राजस्थान के मंत्रियों की लिस्ट: 

किसी भी राज्य के मंत्रिमंडल में मुख्यतः दो प्रकार के मंत्री पद होते हैं. जिनमें से एक होता है कैबिनेट मंत्री और दूसरा होता है राज्य मंत्री. कैबिनेट मंत्री का पद सरकार में प्रमुख पद होता हैं वही राज्य-मंत्री को कैबिनेट मंत्री की सहायता के लिए चुना जाता है. राजस्थान की वर्तमान सरकार में सभी कैबिनेट और राज्य मंत्रियों की लिस्ट नीचे दी गई है.

यह भी पढ़ें: अमित शाह जीवनी, रोचक तथ्य, करियर एवं विवाद

राजस्थान के कैबिनेट मंत्रियों के नाम |Rajasthan Cabinet Ministers List

1. अशोक गहलोत 

  • मंत्री पद एवं विभाग: मुख्यमंत्री, वित्त विभाग, आबकारी विभाग, आयोजना विभाग, नीति आयोजना विभाग, कार्मिक विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग, राजस्थान राज्य अन्वेषण ब्यूरो, सूचना प्रोद्योगिकी एवं संचार विभाग, गृह मामलात और न्याय विभाग

2. सचिन पायलट 

  • मंत्री पद एवं विभाग: उपमुख्यमंत्री, सार्वजनिक निर्माण विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, सांख्यिकी विभाग.

3. श्री शांति कुमार धारीवाल

  • मंत्री पद एवं विभाग: स्वायत्त शासन, नगरीय विकास एवं आवासन विभाग, विधि एवं विधिक कार्य विभाग एवं विधि परामर्शी कार्यालय, संसदीय मामलात विभाग.

4. श्री परसादी लाल:

  • मंत्री पद एवं विभाग: उद्योग विभाग, राजकीय उपक्रम विभाग

5. श्री बुलाकी दास कल्ला

  • मंत्री पद एवं विभाग: ऊर्जा विभाग, जन स्वास्‍थ्‍य अभियांत्रिकी विभाग, भू-जल विभाग, कला, साहित्य, संस्‍कृति एवं पुरातत्व‍ विभाग

6. श्री लालचंद कटारिया

  • मंत्री पद एवं विभाग: कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, मत्‍स्‍य विभाग

7. मास्टर भंवरलाल मेघवाल

  • मंत्री पद एवं विभाग: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, आपदा प्रबंधन एवं सहायता विभाग

8. श्री प्रमोद भाया

  • मंत्री पद एवं विभाग: खान विभाग, गोपालन विभाग

9. श्री रघु शर्मा

  • मंत्री पद एवं विभाग: चिकित्सा एवं स्वास्‍थ्‍य विभाग, आयुर्वेद एवं भारतीय चिकित्सा विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्‍थ्‍य सेवाएं (ईएसआई) विभाग, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग

10. श्री विश्‍वेन्‍द्र सिंह

  • मंत्री पद एवं विभाग: पर्यटन विभाग, देवस्थान विभाग

11. श्री रमेश चंद मीणा

  • मंत्री पद एवं विभाग: खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, उपभोक्ता मामले विभाग

12. श्री हरीश चौधरी

  • मंत्री पद एवं विभाग: राजस्व विभाग, उपनिवेशन विभाग, कृषि सिंचित क्षेत्रीय विकास एवं जल उपयोगिता विभाग

13. श्री अंजना उदयलाल

  • मंत्री पद एवं विभाग: सहकारिता विभाग, इन्दिरा गांधी नहर परियोजना विभाग

14. श्री शाले मोहम्‍मद

  • मंत्री पद एवं विभाग: अल्पसंख्यक मामलात विभाग, वक्फ विभाग, जन अभियोग निराकरण विभाग

15. श्री प्रताप सिंह खाचरियावास

  • मंत्री पद एवं विभाग: परिवहन विभाग, सैनिक कल्याण विभाग

यह भी पढ़ें: कौन है भारतीय नागरिक? नागरिकता पाने और छोड़ने के नियम क्या हैं?

राजस्थान के कैबिनेट राज्य मंत्रियों के नाम | Rajasthan State Ministers List

1. डॉ सुभाष गर्ग

  • मंत्री पद एवं विभाग: तकनीकी शिक्षा विभाग (स्वतन्त्र प्रभार), संस्‍कृत शिक्षा विभाग (स्वतन्त्र प्रभार), चिकित्सा एवं स्वास्‍थ्‍य विभाग, आयुर्वेद एवं भारतीय चिकित्सा विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्‍थ्‍य सेवाएं (ईएसआई) विभाग, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग

2. श्री राजेंद्र सिंह यादव

  • मंत्री पद एवं विभाग: आयोजना (जनशक्ति) विभाग (स्वतन्त्र प्रभार), स्टेट मोटर गैराज विभाग (स्वतन्त्र प्रभार), भाषा विभाग (स्वतन्त्र प्रभार), सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, आपदा प्रबंधन एवं सहायता विभाग

3. श्री गोविंद सिंह डोटासरा

  • मंत्री पद एवं विभाग: शिक्षा विभाग (प्राथमिक एवं माध्‍यमिक शिक्षा) (स्वतन्त्र प्रभार), पर्यटन विभाग, देवस्थान विभाग

4. श्रीमती ममता भूपेश

  • मंत्री पद एवं विभाग: महिला एवं बाल विकास विभाग (स्वतन्त्र प्रभार), जन अभियोग निराकरण विभाग, अल्पसंख्यक मामलात विभाग, वक्फ विभाग

5. श्री भंवर सिंह भाटी

  • मंत्री पद एवं विभाग: उच्च शिक्षा विभाग (स्वतन्त्र प्रभार), राजस्व विभाग, उपनिवेशन विभाग, कृषि सिंचित क्षेत्रीय विकास एवं जल उपयोगिता विभाग

6. श्री अर्जुन सिंह बामनिया

  • मंत्री पद एवं विभाग: जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग (स्वतन्त्र प्रभार), उद्योग विभाग, राजकीय उपक्रम विभाग

7. श्री सुखराम विश्‍नोई

  • मंत्री पद एवं विभाग: वन विभाग (स्वतन्त्र प्रभार), पर्यावरण विभाग (स्वतन्त्र प्रभार), खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, उपभोक्ता मामले विभाग

8. श्री अशोक

  • मंत्री पद एवं विभाग: युवा मामले एवं खेल विभाग (स्वतन्त्र प्रभार), कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग (स्वतन्त्र प्रभार), परिवहन विभाग, सैनिक कल्याण विभाग

9. श्री भजनलाल जाटव

  • मंत्री पद एवं विभाग: गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा विभाग (स्वतन्त्र प्रभार), मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग (स्वतन्त्र प्रभार), कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, मत्‍स्‍य विभाग

10. श्री टीकाराम जूली

  • मंत्री पद एवं विभाग: श्रम विभाग (स्वतन्त्र प्रभार), कारखाना एवं बॉयलर्स निरीक्षण विभाग (स्वतन्त्र प्रभार), सहकारिता विभाग, इन्दिरा गांधी नहर परियोजना विभाग

11. श्री राजेंद्र सिंह यादव

  • मंत्री पद एवं विभाग: आयोजना (जनशक्ति) विभाग (स्वतन्त्र प्रभार), स्टेट मोटर गैराज विभाग (स्वतन्त्र प्रभार), भाषा विभाग (स्वतन्त्र प्रभार), सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, आपदा प्रबंधन एवं सहायता विभाग

इस पोस्ट में हमने आपको राजस्थान की वर्तमान सरकार में मुख्यमंत्री, उप-मुख्यमंत्री, विधानसभा स्पीकर, कैबिनेट एवं राज्य मंत्रियों के बारे में पूरी जानकारी दी है. राज्य की मंत्रिपरिषद में समय समय पर बदलाव एवं विस्तार होते रहते हैं इसलिए हम इस लिस्ट को हर बदलाव के साथ अपडेट करने की पूरी कोशिश करेंगे. 

आप मंत्रिमंडल सदस्यों (Rajasthan Ministers List) की सूची राजस्थान सरकार की नीचे दी गई आधिकारिक वेबसाइट से भी चेक कर सकते हो.
राजस्थान सरकार- मंत्री परिषद | CM Office Rajasthan

यह भी पढ़ें: हिलाओं के बारे में 41 रोचक तथ्य जो किसी किताब में नहीं मिलेंगे

Leave a Comment