उत्तर प्रदेश में कितने जिले हैं? जिलों के नाम, जनसंख्या, साक्षरता | UP me kitne Jile Hai

उत्तर प्रदेश में कितने जिले हैं? | UP me kitne jile hai?

उत्तर-प्रदेश (Uttar Pradesh) जिसे यूपी/UP के नाम से भी जाना जाता है, इंडिया का जनसंख्या के हिसाब से सबसे बड़ा राज्य है. उत्तरप्रदेश में आज के समय 75 जिले हैं. उत्तरप्रदेश में सन 2000 से पहले कुल 83 जिले थे. जब वर्ष 2000 में भारत की अटल बिहारी सरकार ने Uttar-Pradesh राज्य के पहाड़ी इलाके को अलग करके एक अन्य राज्य ‘उत्तराखंड’ के निर्माण को मंजूरी प्रदान की तो UP में केवल 70 जिले बचे और उत्तराखंड के हिस्से में 13 जिले आए. 

हाल के वर्षों में उत्तर प्रदेश सरकारों ने उन्ही 70 जिलों में से अन्य 5 जिलों का गठन किया है. इस प्रकार इस समय उत्तर प्रदेश में कुल जिलों की संख्या 75 हो जाती है.

UP district Map
UP ka Naksha | Jagaranjosh

उत्तरप्रदेश देश के राजनीतिक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और आर्थिक तौर पर सबसे महत्वपूर्ण राज्यों में से एक है. उत्तरप्रदेश (UP) का गठन 24 जनवरी, 1950 को भारतीय गवर्नर के आदेश पर हुआ था. अंग्रेजों के समय में संयुक्त रूप से इसे यूनाइटेड प्रोविंस के नाम से जाना जाता था. इस पोस्ट में हम उत्तर-प्रदेश (UP) के सभी जिलों की संख्या (UP me kitne jile hai), उन जिलों के नाम और उनकी जनसंख्या के बारे में जानेंगे. इस पोस्ट में हम UP के जिलों की साक्षरता दर के बारे में भी विस्तार से जानेंगे.

उत्तर प्रदेश के जिलों के नाम और उनकी जनसंख्या  | UP ke Jile

हमने आपको ऊपर बताया है कि Uttar Pradesh राज्य में इस समय कुल 75 जिले हैं. इन जिलों को प्रशासनिक व्यवस्था के तहत 18 मंडलों और 316 तहसीलों में बाँटा गया है. उत्तर प्रदेश के 75 जिलों के अंदर 16 नगर-निगम, 438 नगर पालिकाएं और 106774 गाँव स्थित हैं. 

लखनऊ (Lucknow) जिले को उत्तर प्रदेश की राजधानी घोषित किया गया है. सन 2011 की गणना के अनुसार उत्तर प्रदेश की कुल जनसंख्या 19,98,12,341 थी, जो भारत की कुल जनसंख्या का 16.50% है. उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के नाम और उनकी जनसंख्या की सूची इस प्रकार है.

क्रम संख्याजिलों के नाम जिलानुसार जनसंख्या 
1आगरा 4418797
2अलीगढ़ 3673889
3अमरोहा 1840221
4अम्बेडकर नगर 2397888
5अमेठी (छत्रपति शाहूजी महाराज नगर) 1500000
6औरैया 1379545
7आजमगढ़ 4613913
8बागपत 1303048
9बहराइच 3487731
10बलिया 3239774
11बलरामपुर 2148665
12बांदा 1799410
13बाराबंकी3260699
14बरेली 4448359
15बस्ती 2464464
16बिजनौर3682713
17बदायूं 3681896
18बुलंदशहर3499171
19चंदौली 1952756
20चित्रकूट 991730
21देवरिया3100946
22एटा 1774480
23इटावा 1581810
24प्रयागराज (इलाहाबाद) 5954391
25अयोध्या (फैजाबाद)2470996
26फर्रुखाबाद 1885204
27फतेहपुर 2632733
28फिरोजाबाद 2498156
29गौतम बुद्ध नगर 1648115
30गाजियाबाद 4681645
31गाज़ीपुर 3620268
32गोंडा 3433919
33गोरखपुर 4440895
34हमीरपुर1104285
35हापुड़ (पंचशील नगर जिले) 
36हरदोई 4092845
37हाथरस (महामाया नगर) 1564708
38जालौन 1689974
39जौनपुर 4494204
40झाँसी 1998603
41कन्नौज 1656616
42कानपुर देहात (रमाबाई नगर) 1796184
43कानपुर नगर4581268
44कासगंज (कांशीराम नगर) 1436719
45कौशाम्बी 1599596
46खीरी 4021243
47कुशीनगर 3564544
48ललितपुर 1221592
49लखनऊ 4589838
50महाराजगंज 2684703
51महोबा 875958
52मैनपुरी 1868529
53मथुरा 2547184
54मऊ 2205968
55मेरठ 3443689
56मिर्जापुर 2496970
57मुरादाबाद 4772006
58मुजफ्फरनगर 4143512
59पीलीभीत 2031007
60प्रतापगढ़ 3209141
61रायबरेली 3405559
62रामपुर 2335819
63सहारनपुर 3466382
64सम्भल (भीम नगर) 
65संत कबीर नगर 1715183
66संत रविदास नगर 1578213
67शाहजहाँपुर 3006538
68शामली 
69श्रावस्ती 1117361
70सिद्धार्थ नगर 2559297
71सीतापुर 4483992
72सोनभद्र;1862559
73सुल्तानपुर 3797117
74उन्नाव 3108367
75वाराणसी 3676841
Districts in UP

ये भी पढ़ें: बुध (Mercury) ग्रह की जियोग्राफी, संरचना और रोचक तथ्य

उत्तर प्रदेश में कितने मंडल हैं और उनके नाम क्या हैं? Mandal in Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश को प्रशाशनिक आधार पर कुल 18 मंडलों में बांटा गया है. एक मंडल कुछ 4-5 जिलों को मिला कर बनाया जाता है जिसमें से एक उस मंडल का मुख्यालय तय किया जाता है. सभी मंडलों और उनमें पड़ने वाले जिलों के नाम इस प्रकार हैं.

up me kitne mandal hai
UP Mandal Map | Wikipedia
क्रम सं.मंडलजिलों के नाम
1आगराआगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, मथुरा
2अलीगढ़अलीगढ़, इटाह, हाथरस, कासगंज
3आजमगढ़आजमगढ़, बलिया, मऊ
4बरेलीबदायन, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर
5बस्तीबस्ती, संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर
6चित्रकूटबांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा
7देविपटन (गोंडा)बहराइच, बलरामपुर, गोंडा, श्रावस्ती
8अयोध्याअंबेडकर नगर, बाराबंकी, अयोध्या, सुल्तानपुर, अमेठी
9गोरखपुरदेवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज
10झांसीजालौन, झांसी, ललितपुर
11कानपुरऔरय्या, इटावा, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर
12लखनऊहरदोई, लखीमपुर खेड़ी, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, उन्नाव
13मेरठबागपत, बुलंदशहर, गौतम बुद्ध नगर, गाज़ियाबाद, मेरठ, हापुर
14मिर्जापुरमिर्जापुर, संत रवीदास नगर, सोनभद्र
15मुरादाबादबिजनौर, अमरोहा, मोरादाबाद, रामपुर, संभल
16प्रयागराजप्रयागराज, फतेहपुर, कौशंबी, प्रतापगढ़
17सहारनपुरमुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली
18वाराणसीचांदौली, गाजीपुर, जौनपुर, वाराणसी

उत्तर प्रदेश के जिलों की जनसंख्या से जुड़े महत्वपूर्ण आंकड़े:

जनसंख्या के सभी आंकड़े 2011 की जन-गणना के आधार पर बताए गए हैं. उत्तर-प्रदेश में 2001 से 2011 के बीच 20.23% की दर से जनसंख्या में वृद्धि दर्ज की गई थी.  प्रयागराज (इलाहबाद) उत्तर प्रदेश का सर्वाधिक जनसंख्या वाला जिला है, इसकी जनसंख्या 59,54,391 रिकॉर्ड की गई थी. 2011 की अंतिम जनगणना के अनुसार उत्तर प्रदेश में सबसे कम जनसंख्या वाला जिला  महोबा है.

ग्रामीण एवं शहरी जनसंख्या: 2011 जनगणना के अनुसार उत्तर प्रदेश की कुल जनसंख्या का 22.27% शहरों में निवास करती है, वही 77.73% जनसंख्या गावों में रहती है. Uttar Pradesh की ग्रामीण जनसंख्या 155,317,278 तथा शहरी जनसंख्या 4,44,95,063 है. सबसे अधिक ग्रामीण जनसंख्या वाला जिला प्रयागराज है जिसकी कुल ग्रामीण जनसंख्या 44,81,518 है. सबसे अधिक नगरीय जनसंख्या वाला जिला गाज़ियाबाद है जिसमें कुल 31,62,547 शहरी लोग रहते हैं.

जनसंख्या घनत्व : उत्तर प्रदेश का औसत जनसंख्या घनत्व 829 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है. एक वर्ग किलोमीटर में रहने वाले लोगों के आधार पर जनसंख्या घनत्व तय किया जाता है. 2011 जनगणना के अनुसार उत्तर प्रदेश का सबसे कम जनसंख्या घनत्व वाला जिला ललितपुर है जिसका जनसंख्या घनत्व केवल 242 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है. सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व गाज़ियाबाद जिले का है जहाँ प्रति वर्ग किलोमीटर 3971 व्यति निवास करते हैं.  

ये भी पढ़ें: भारत में कुल कितने जिले हैं, राज्यवार जिलों की संख्या क्या है?

उत्तर प्रदेश के जिलों की साक्षरता दर से जुड़े महत्वपूर्ण आंकड़े 

2011 जनगणना के अनुसार उत्तर प्रदेश की औसत साक्षरता दर 67.7% थी. इसमें ग्रामीण क्षेत्रों की औसत साक्षरता दर 65.5% और शहरी साक्षरता दर 75.1% थी. 2001-2011 के दशक में उत्तर प्रदेश की साक्षरता में 11.4% की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई थी.

  • उत्तर प्रदेश का सबसे अधिक साक्षरता वाला जिला गौतम बुद्ध नगर है. इसकी औसत साक्षरता दर 80.1% पाई गई थी.
  • उत्तर प्रदेश का सबसे कम साक्षरता दर वाला जिला श्रावस्ती है. इसकी साक्षरता दर 2011 जनगणना के अनुसार केवल 46.7% थी.

पुरुष एवं महिला साक्षारता: 

  • उत्तर प्रदेश में पुरुष साक्षरता दर 77.3% ही, वही महिला साक्षरता का प्रतिशत 57.2% है. 
  • गामीण क्षेत्रों में सबसे अधिक पुरुष साक्षरता दर वाला जिला गौतम बुद्ध नगर है जिसकी औसत साक्षरता दर 86.3% दर्ज की गयी थी. सबसे कम पुरुष साक्षरता वाला जिला श्रावस्ती है जिसकी पुरुष साक्षरता दर 56.7% थी. शहरी क्षेत्र में सबसे ज्यादा पुरुष साक्षरता दर सोनभद्र जिले में पाई गई. सोनभद्र जिले की शहरी पुरुष साक्षरता दर 90.7% थी वही सबसे कम शहरी पुरुष साक्षरता दर 60.2%, रामपुर जिले में दर्ज की गई.
  • उत्तरप्रदेश में ग्रामीण महिला साक्षरता दर 53.7% है, वही कुल साक्षर महिलाओं में से 69.2%  शहरी महिलाएं साक्षर रिकॉर्ड की गई.

सर्वाधिक साक्षरता वाले उत्तर प्रदेश के जिले

क्र.सं.जिला का नामसाक्षरता
1गौतम बुद्ध नगर80.12
2कानपुर नगर79.65
3औरैया78.95
4इटावा78.41
5गाजियाबाद78.07
6लखनऊ77.29
7मैनपुरी75.99
8कानपुर देहात (रमाबाई नगर)75.78
9वाराणसी75.6
10झाँसी75.05

उत्तर प्रदेश के जिलों के लिंगानुपात से जुड़े महत्वपूर्ण आंकड़े | Sex Ratio of Districts in UP.

1000 पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की संख्या के आधार पर लिंगानुपात की गणना की जाती है. 2011 की जनगणना के अनुसार उत्तर प्रदेश का औसत लिंगानुपात 912 था. उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में सर्वाधिक लिंगानुपात (1024) दर्ज किया गया था. सबसे कम sex ratio, गौतम बुद्ध नगर में दर्ज किया गया. इसमें 1000 पुरुषों की तुलना में महिलाओं की जनसंख्या केवल 851 थी. 

उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक लिंगानुपात वाले कितने जिले है?

क्र.सं.जिला का नामलिंग अनुपात
1जौनपुर1024
2आजमगढ़1019
3देवरिया1017

इस पोस्ट में हमने आपके उत्तर प्रदेश के जिलों से जुड़े सभी प्रश्नों जैसे उत्तर प्रदेश में कितने जिले हैं (UP me kitne jila hai)? उत्तर प्रदेश के जिलों के नाम क्या हैं और उनकी जनसंख्या क्या है? उत्तरप्रदेश के जिलों की साक्षरता दर क्या है? उत्तर प्रदेश के जिलों का लिंगानुपात क्या है? इत्यादि. इस पोस्ट को हमने यथा संभव त्रुटि रहित रखने की कोशिश की है. अगर आपको इस जानकारी में कोई गलती दिखाई देती है या फिर इससे संबंधित कोई सवाल आपके मन में आता है तो आप कमेंट सेक्शन में पूछ सकते हो.

उत्तर प्रदेश से जुड़े सामान्य ज्ञान के सवाल

उत्तरप्रदेश में आज के समय 75 जिले हैं. उत्तरप्रदेश में सन 2000 से पहले कुल 83 जिले थे.

उत्तर प्रदेश को प्रशाशनिक आधार पर कुल 18 मंडलों में बांटा गया है. एक मंडल कुछ 4-5 जिलों को मिला कर बनाया जाता है.

प्रयागराज (इलाहबाद) उत्तर प्रदेश का सर्वाधिक जनसंख्या वाला जिला है.

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में सर्वाधिक लिंगानुपात (1024) दर्ज किया गया था. सबसे कम sex ratio, गौतम बुद्ध नगर में दर्ज किया गया.

उत्तर प्रदेश का सबसे अधिक साक्षरता वाला जिला गौतम बुद्ध नगर है और सबसे कम साक्षरता दर वाला जिला श्रावस्ती है.

Questions Answered:

  • up me kitne jile hai
  • up me kitne jila hai
  • up me jilon kee population
  • Districts in up

ये भी पढ़ें:


Source: MapsofIndia | Wikipedia | UP Govt.

Leave a Comment