बिहार में कितने जिले हैं, नाम, क्षेत्रफल, जनसंख्या

Districts in Bihar / Bihar me kitne jile hai

भारत के मध्य-पूर्व में स्थित बिहार, क्षेत्रफल के आधार पर देश का 12 वा सबसे बड़ा और तीसरा सर्वाधिक जनसंख्या वाला राज्य है. बिहार का एक सम्रद्ध इतिहास रहा है और यह दुनिया के प्रमुख धर्मों में से एक ‘बौद्ध’ धर्म की जन्मस्थली भी है.  

बिहार का कुल क्षेत्रफल 94,163 वर्ग किलोमीटर के बराबर है और यहाँ 11 करोड़ से ज्यादा जनसँख्या निवास करती है.  बिहार को बेहतर राज्य प्रशासन संचालन के लिए डिवीज़न, जिला, उप-मंडल और ब्लॉक्स (खंड) में बांटा गया है.

बिहार में कितने जिले हैं? Bihar me kitne jile hai

बिहार में इस समय 9 मंडल और 38 जिले हैं. इन जिलों प्रशसनिक स्तर पर अनु-मंडलों, तहसीलों और ब्लॉक्स में बांटा गया है. ज्यादातर जिलों के नाम उनके जिला मुख्यालय के नाम पर ही रखे गए हैं. बिहार की राजधानी पटना जिले में है. 

आजादी के समय बिहार में कुल 24 जिले थे. सन 2000 में झारखण्ड निर्माण से पहले तक बिहार में 62 जिले थी, जिनमें से 24 जिलों को काटकर झारखण्ड राज्य बनाया गया. 2020 में बिहार के अन्दर कुल 38 जिले हैं. इन 38 जिलों में 40 लोकसभा सीट और 243 विधानसभा सीट पर चुनाव कराया जाता है. 

Bihar me kitne jile hai, Districts in Bihar Map
Districts in Bihar Map

बिहार में तहसील को अनु-मंडल के नाम से जाना जाता है, बिहार के 38 जिलों को 101 अनुमंडल में बांटा गया है.

बिहार के जिलों के नाम, क्षेत्रफल, जनसँख्या और जिलों के कोड (Name, Area, Population of Districts in Bihar)

यहाँ हमने बिहार के सभी 38 जिलों के नाम, जिला मुख्यालय का नाम, उनका क्षेत्रफल, 2011 के अनुसार जनसंख्या और जिलों के आधिकारिक कोड के बारे में जानकारी दी है. 

जिलों के नामजिला मुख्यालयक्षेत्रफल
(किमी.2)
जनसँख्याजिला कोड
Araria (अररिया)Araria2,8292,811,569AR
Arwal (अरवाल)Arwal637699,000AW
Aurangabad (औरंगाबाद)Aurangabad3,3032,540,073AU
Banka (बांका)Banka3,0182,034,763BA
Begusarai (बेगूसराय)Begusarai1,9172,970,541BE
Bhagalpur (भागलपुर)Bhagalpur2,5693,037,766BG
Bhojpur (भोजपुर)Arrah2,4732,728,407BJ
Buxar (बक्सर)Buxar1,6241,706,352BU
Darbhanga (दरभंगा)Darbhanga2,2783,937,385DA
East Champaran (पूर्वी चंपारण)Motihari3,9695,099,371EC
Gaya (गया)Gaya4,9784,391,418GA
Gopalganj (गोपालगंज)Gopalganj2,0332,562,012GO
Jamui (जमुई)Jamui3,0991,760,405JA
Jehanabad (जेहानाबाद)Jehanabad1,5691,125,313JE
Khagaria (खगरिया)Khagaria1,4861,666,886KH
Kishanganj (किशनगंज)Kishanganj1,8841,690,400KI
Kaimur (कैमूर)Bhabua3,3631,626,384KM
Katihar (कटिहार)Katihar3,0563,071,029KT
Lakhisarai (लखीसराय)Lakhisarai1,2291,000,912LA
Madhubani (मधुबनी)Madhubani3,5014,487,379MB
Munger (मुंगेर)Munger1,4191,367,765MG
Madhepura (मधेपुरा)Madhepura1,7872,001,762MP
Muzaffarpur (मुज्ज़फ्फरपुर)Muzaffarpur3,1734,801,062MZ
Nalanda (नालंदा)Bihar Sharif2,3542,877,653NL
Nawada (नवादा)Nawada2,4922,219,146NW
Patna (पटना)Patna3,2025,838,465PA
Purnia (पूर्णिया)Purnia3,2283,264,619PU
Rohtas (रोहतास)Sasaram3,8502,959,918RO
Saharsa (सहरसा)Saharsa1,7021,900,661SH
Samastipur (समस्तीपुर)Samastipur2,9054,261,566SM
Sheohar (शेओहर)Sheohar443656,916SO
Sheikhpura (शेखपुरा)Sheikhpura689634,927SP
Saran (सारण)Chhapra2,6413,951,862SR
Sitamarhi (सीतामढ़ी)Dumra, Sitamarhi2,1993,423,574ST
Supaul (सुपौल)Supaul2,4102,229,076SU
Siwan (सिवान)Siwan2,2193,330,464SW
Vaishali (वैशाली)Hajipur2,0363,495,021VA
West Champaran(पश्चिमी चंपारण)Bettiah5,2293,935,042WC
List of Districts in Bihar

बिहार में कितने डिवीज़न हैं, उनके नाम? How many Divisions are in Bihar

बिहार को कुल 9 डिवीज़न (मंडल/संभाग) में बांटा गया है. एक डिवीज़न, 4-5 जिलों का समूह होता है. एक सामान भौगोलिक या संस्कृतिक प्रष्ठभूमि वाले जिलों को एक डिवीज़न में रखा जाता है. केंद्रीय या राजकीय लोक सेवा का अधिकारी प्रत्येक डिवीज़न का प्रशासनिक मुखिया होता है. 

डिवीज़नमुख्यालयडिवीज़न में जिले
पटनापटनापटना, नालंदा, रोहतास, भोजपुर, बक्सर, कैमूर
तिरुहतमुज्ज़फ्फरपुरपूर्व. चंपारण, पश्चिम चंपारण, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शेओहर, वैशाली
सारणछपरासारण, सिवान, गोपालगंज
दरभंगादरभंगादरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर
कोसीसहरसासहरसा, मधेपुरा, सौपल
पूर्णियापूर्णियापूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज
भागलपुरभागलपुरभागलपुर, बांका
मुंगेरमुंगेरमुंगेर, जमुई, खगरिया, लखीसराय, बेगूसराय, शेखपुरा
मगधगयागया, नवादा, औरंगाबाद, जेहानाबाद, अरवाल
Divisions in Bihar

पढ़िए: भारत में कुल कितने जिले हैं?

बिहार के जिलों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

बिहार में जिले का प्रशासन, केंद्रीय लोक सेवा या राजकीय लोक सेवा का अधिकारी नियंत्रित करता है, उसे कलेक्टर या मुख्य जिला अधिकारी कहा जाता है. जिले की क़ानून व्यवस्था का दायित्व भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी की पास होता है. इस पुलिस अधिकारी को Superidendent of Police (SP) या पुलिस अधीक्षक कहा जाता है.

बिहार का सर्वाधिक क्षेत्रफल और सबसे कम क्षेत्रफल वाले जिले कौनसे हैं?

बिहार का पश्चिमी चंपारण जिला, क्षेत्रफल के आधार पर सबसे बड़ा जिला है. पश्चिमी चंपारण का कुल क्षेत्रफल 5229 वर्ग किमी०. है. सबसे कम क्षेत्रफल वाला जिला शेओहर है, इसका कुल क्षेत्रफल 443 वर्ग किमी है.

क्षेत्रफल के आधार पर 5 सबसे बड़े जिले | Largest Districts in Bihar by Area

जिलाक्षेत्रफल (किमी०2)
West Champaran5,229
Gaya4,978
East Champaran3,969
Rohtas3,850
Madhubani3,501
Largest Districts in Bihar by Area

पढ़िए: भारत में कुल कितने राज्य हैं?

जनसंख्या के आधार पर बिहार का सबसे बड़ा और सबसे छोटा जिला कौनसा है?

पटना जिला, बिहार का सर्वाधिक जनसंख्या वाला जिला है, इसकी जनसंख्या 2011 जनगणना के समय 5,838,465 थी. सबसे कम जनसंख्या वाला जिला शेखपुरा है, इसकी जनसंख्या 634,927 गिनी गई थी.

जनसंख्या के आधार पर बिहार के 5 सबसे बड़े जिले

जिले का नामजनसंख्या (2011)
Patna5,838,465
East Champaran5,099,371
Muzaffarpur4,801,062
Madhubani4,487,379
Gaya4,391,418
Largest Districts in Bihar by Population

पढ़िए: UP में कुल कितने जिले हैं?

बिहार के सर्वाधिक साक्षरता और न्यूनतम साक्षरता दर वाले जिले कौनसे हैं?

सन 2011 की जनगणना के समय बिहार का रोहतास जिला, सर्वाधिक साक्षरता दर वाला जिला था. उस समय रोहतास जिले की साक्षरता दर 73.37$ थी. सबसे कम साक्षरता दर वाला जिला पूर्णिया जिला था, जिसकी साक्षरता दर 51.08% कैलकुलेट की गई थी.


इस पोस्ट में हमने आपको बिहार में कितने जिले हैं (Bihar me kitne jile hai), उन जिलों के नाम, बिहार में कितने डिवीज़न हैं, उन डिवीज़न के नाम, सभी जिलों का क्षेत्रफल, जनसंख्या जैसे आंकड़ों की जानकारी उपलब्ध कराई है. इस पोस्ट से रिलेटेड सवाल आप कमेंट करके पूछ सकते हैं.

पढ़िए: राजस्थान में कुल कितने जिले हैं?


Reference: Bihar Govt. 

Related Questions: Bihar me kitne jile hai, Bihar mein kitne jile hai, districts in Bihar, districts of Bihar, how many districts in bihar, districts in Bihar map, districts of Bihar map, list of districts in Bihar

Leave a Comment