LED क्या होता है? LED का फुल फॉर्म, प्रकार और उपयोग.

LED FullForm

LED का अंग्रेजी में फुल फॉर्म Light Emitting Diode होता है और हिंदी में LED को प्रकाश उत्सर्जक डायोड कहते है। आजकल मोबाइल, टीवी डिस्प्ले एवं अन्य लाइट आधारित डिवाइस बनाने में एलईडी का बहुतायत से उपयोग किया जाता है. 

LED Full Form: Light Emitting Diode

LED क्या है (LED Kya Hai)

LED यानी Light Emitting Diode एक ऐसा सेमीकंडक्टर डिवाइस होता  है जिसमें जब करंट प्रवाहित किया जाता है तो यह प्रकाश का उत्सर्जन करता है. एलईडी का प्रतीक पीएन जंक्शन डायोड के प्रतीक के समान है। उन दो प्रतीकों के बीच का अंतर यह है कि दो तीर प्रकाश को छोड़ने वाले डायोड को दर्शाते हैं.

LED Symbol
source: Quora

LED में प्रकाश का उत्सर्जन इसमें उपस्थित इलेक्ट्रॉन्स और होल्स में विद्युत की भौतिक अभिक्रिया द्वारा होता है। इस प्रकार के डायोड का उपयोग अलग अलग रिमोट कंट्रोल में अलग अलग रंग की तरंगदैर्ध्य के प्रकाश का उत्सर्जन करने के लिए भी किया जाता है। यह प्रकाश दृश्य या अदृश्य प्रकार का होता है। सरल शब्दों में LED एक ऐसा device है जो विद्युत ऊर्जा का रूपांतरण प्रकाश ऊर्जा में कर देता है।

LED के क्या advantage है?

  • LED में प्रकाश की तीव्रता को नियंत्रित किया का सकता है।
  • LED कई विभिन्न रंगो में उपलब्ध होती है जैसे लाल, पीला, हरा आदि।
  • LED आधुनिक तकनीक द्वारा निर्मित होती है और काफी किफायती भी होती है।
  • LED काफी छोटे आकार के होते है जिससे इनका उपयोग alphanumeric display बनाने के लिए भी किया जाता है।
  • LED में काफी कम बिजली की खपत होती है।
  • LED काफी टिकाऊ होते है और वातावरण में बदलाव को झेलने की क्षमता रखते है।
  • LED वजन में काफी हल्के होते है।
  • एलईडी, LCD की तुलना में बेहतर पिक्चर क्वालिटी प्रोविडे करते हैं जिससे आधुनिक सेंसोर्स, टेक्स्ट एवं विडियो डिस्प्ले बनाने में आसानी होती है.

विद्युत गुणों के आधार पर LED के प्रकार

विभिन्न प्रकार के LEDs:

बाजार में LED सभी उपयोग के हिसाब से अलग अलग आकार और तरंग दैर्ध्य में उपलब्ध है। लेकिन इलेक्ट्रिकल प्रॉपर्टीज एवं सेमीकंडक्टर के आधार पर LED को नीचे दिए गए प्रकारों में बांटा जा सकता है.-

  • लघु एल ई डी
  • प्रकाश एलईडी
  • RGB एल ई डी
  • फ्लैश एलईडी
  • हाई-पावर एलईडी
  • अल्फ़ान्यूमेरिक एलईडी

LED के कुछ मुख्य उपयोग 

LED का सबसे मुख्य उपयोग प्रकाश स्रोत के रूप में किया जाता है। LED को कई जगहों जैसे घर में बल्ब, उपकरणों में संकेत, वाहनों आदि में किया जाता है और LED का एक मुख्य उपयोग कई तरह के रिमोट कंट्रोल में अलग अलग तरंग दैर्ध्य की तरंगे उत्पन्न करने के लिए भी किया जाता है। LED के कुछ प्रमुख उपयोग नीचे दिए गए हैं:

  • विभिन्न प्रकार के डिस्प्ले में जैसे मोबाइल डिस्प्ले, टीवी डिस्प्ले, इत्यादि.
  • अलार्म सेंसर और सिक्योरिटी डिवाइस बनाने में.
  • ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में.
  • सिग्नल डिस्प्ले स्क्रीन बनने में जैसे ट्रैफिक सिग्नल स्क्रीन, नोटिफिकेशन डिस्प्ले, इत्यादि.
  • एलईडी की हाई स्विचिंग विशेषताओं के कारण इसका इस्तेमाल उन्नत कम्युनिकेशन सिस्टम बनाने में भी किया जाता है.

Other Words Full Form:

इस आर्टिकल में बताया गया है कि LED क्या होता है, इसके प्रकार और उपयोग क्या हैं. LED Kya Hai, LED Full Form in Hindi, LED Types in Hindi, etc..