India full form

इंडिया का फुल फॉर्म क्या है? INDIA के अन्य नाम

INDIA: भारत, आर्यावर्त, हिन्दुस्तान

INDIA का कोई आधिकारिक फुल फॉर्म नहीं है. INDIA अपने आप में एक पूरा नाम है और हमारे देश के आधिकारिक नाम ‘Republic of India’ का संक्षिप्त रूप है. INDIA को अन्य नामों जैसे भारत, हिन्दुस्तान, आर्यवर्त आदि नामों से भी जाना जाता है. 

India ka Full form: None / कोई नहीं.

इंडिया (INDIA) शब्द की उत्पत्ति Indus शब्द से हुई जो संस्कृत के ‘सिन्धु’ शब्द से बना है. सिन्धु नदी के आस-पास के क्षेत्र को इंडस वैली के नाम से जाना जाता था. इंडस वैली की वजह से ही उसके आस-पास के क्षेत्र को बाहर से आये यात्रियों ने India के नाम से पहचाना. प्राचीन समय में इंडिया का नाम ‘भारतवर्ष’ हुआ करता था. 

ऑफिशियली तो इंडिया का कोई फुल फॉर्म नहीं है लेकिन लोगों ने अपने अनुसार INDIA के बहुत सारे फुल फॉर्म बना रखे हैं. इन्ही फुल फॉर्म में से इन्टरनेट पर पॉपुलर कुछ फुल फॉर्म (Full form of India in Hindi) के बारे में हम यहाँ आपको बता रहे हैं.

Popular Full Forms of INDIA

इन्टरनेट पर कुछ सर्वाधिक प्रचलित इंडिया के फुल फॉर्म इस प्रकार हैं

India ka full form (1)

I – Independent

N – Nation

D – Declared

I – In

A – August

India ka full form (2)

I – Independent

N – National

D – Democratic

I – Inteligent

A – Area

INDIA का पूरा नाम क्या है 

भारतीय संविधान के अनुसार इंडिया का पूरा नाम है ‘Republic of India’ यानि की ‘भारत गणराज्य’. भारत एक गणराज्य है, जिसमें विभिन्न राज्य की सरकारें एक केंद्रीय सरकार के नेतृत्व में काम करती हैं. भारत एक पूर्ण सर्भौमिक, स्वतंत्र राष्ट्र है जहां जनतांत्रिक तरीके से सरकार का चुनाव किया जाता है. 

जानिए: भारत में कुल कितने राज्य हैं? सबकी जनसंख्या और क्षेत्रफल

भारत की पूरी परिभाषा समझने के लिए आप नीचे चित्र में दी गई भारतीय संविधान की प्रस्तावना पढ़ सकते हैं.

Preamble of Indian Constitution in Hindi
भारतीय संविधान की प्रस्तावना

INDIA के अन्य नाम 

इंडिया को अलग-अलग समय और विभिन्न भाषाओं में अलग-अलग नामों से जाना जाता रहा है. यहाँ हम भारत के कुछ लोकप्रिय नामों और उनके उद्भव के बारे में बता रहे हैं.

भारत / भारतवर्ष

यह इंडिया का सवसे प्राचीन और आधिकारिक नाम है. इच्छ्वाकू वंश के महान राजा भरत के नाम पर देश का नाम भारत रखा गया था. राजा भरत भगवान राम के पूर्वज थे और उन्होंने ही इस पूरे क्षेत्र को एक देश के रूप में सबसे पहले जोड़ा था.

आर्यावर्त

इस नाम का अर्थ है ‘आर्यों की भूमि’. आर्य को भारत के मूल निवासे माना जाता है, हालांकि इस बात पर इतिहासकारों में मतभेद हैं.

हिन्दुस्तान / हिन्द

यह नाम अरब और तुर्क से आए लोगों की वजह से पड़ा. अरबी और फारसी भाषा के लोगों ने सिन्धु नदी को ‘हिन्द’ नदी कहा और उसके आस-पास के क्षेत्र को ‘हिन्दुस्तान’ के नाम से जाना.

Tenjiku

यह भारत के लिए जापानी शब्द है. Tenjiku नाम, भारत के चीनी नाम तियांझू का जापानी रूप है.

जानिए: LOVE का फुल फॉर्म क्या है

Indica / इंडिका

यह नाम मौर्या काल में भारत भ्रमण पर आए प्राचीन यूनानी इतिहासकार और यात्री मेगस्थनीज का दिया हुआ है. उनकी लिखी किताब इंडिका में उन्होंने भारत को इसी नाम से बुलाया है.

Yindu 

भारत के हिन्दू या सिन्धु नाम का चीनी संस्करण.

चेओंचुक / Cheonchuk 

यह भारत के लिए कोरिआई भाषा का नाम है. यह नाम भारत के चीनी नाम तियांझू का कोरिआई रूप है.

जानिए: OK का फुल फॉर्म क्या है?

INDIA Full Form से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल

नहीं India का कोई आधिकारिक फुल फॉर्म नहीं है. INDIA भारत देश का एक आधिकारिक नाम है और यह ‘रिपब्लिक ऑफ़ इंडिया’ का प्रचलित स्वरुप है.

INDIA शब्द की उत्पत्ती Indus शब्द से हुई है, जो सिन्धु नदी के लिए उपयोग में लाया जाता था.


उम्मीद है अब आपको इंडिया का फुल फॉर्म क्या है, Full form of India, India full form, India ka full form kya hai, इंडिया का पूरा नाम क्या है, इंडिया के दूसरे नाम क्या हैं, आदि सवालों के जबाब मिल गए होंगे.

आपके अनुसार India का फुल फॉर्म क्या हो सकता है. अगर आप कोई बढ़िया सा फुल फॉर्म हमें कमेंट सेक्शन में बताएंगे तो हम उसे यहाँ इस पोस्ट में शामिल करने की कोशिश करेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *