दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार नोबेल पुरस्कार की पूरी जानकारी

इस पोस्ट में हम आपको नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize) से संबंधित पूरी जानकारी देंगे. आप जानेंगे कि नोबेल पुरस्कार क्या है? नोबेल पुरस्कार क्यों दिया जाता है? नोबेल का इतिहास क्या है और इसकी शुरुआत क्यों हुई? (Everything about Nobel Prize in Hindi).

नोबेल पुरस्कार क्या है? (What is Nobel Prize?)

what is nobel prize explained in hindi

नोबेल पुरस्कार हर साल नोबेल फ़ाउंडेशन (Nobel Foundation) द्वारा दिया जाने वाला दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक है. नोबेल पुरस्कार को महान वैज्ञानिक और उधोगपति Alfred Nobel की वसीयत के अनुसार उनकी याद में मानव जाति के परिप्रेक्ष्य में कल्याणकारी काम करने वाले लोगों और संस्थाओं को दिया जाता है. नोबेल पुरस्कार का वितरण हर साल 10 दिसम्बर को अल्फ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि के अवसर पर किया जाता है.

इस पुरस्कार को प्रमुख तौर पर पांच क्षेत्रों शांति, साहित्य, भौतिकी, रसायन विज्ञान और चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय  काम करने वाले लोगों को दिया जाता है. सन 1968 के बाद इसे छठी केटेगरी ‘अर्थ-शास्त्र’ के क्षेत्र में भी दिया जाने लगा. नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाले लोगों और संस्थाओं को एक मेडल, डिप्लोमा सर्टिफ़िकेट और करीब 7 करोड़ रूपये (Approx 90 Lakh Swedish Crona) दी जाती है. अल्फ्रेड नोबेल ने अपनी अपार संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा इस पुरस्कार के लिए स्वीडिश बैंक में जमा करा दिया था. उसी धनराशि से प्राप्त होने वाले ब्याज की सहायता से हर साल नोबेल प्राइज़ जीतने वाले लोगों को इनाम की राशि दी जाती है.

नोबेल  पुरस्कार और अल्फ्रेड नोबेल का इतिहास | History of Nobel Prize and Alfred Nobel in Hindi.

नोबेल पुरस्कारों के वितरण की शुरुआत 1901 में हुई. 1901 में नोबेल फ़ाउंडेशन ने पहली बार शांति, साहित्य, भौतिकी, रसायन और चिकित्सा के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को पुरस्कार का वितरण किया था. 

नोबेल पुरस्कारों की शुरुआत महान वैज्ञानिक और उद्यमी  अल्फ्रेड नोबेल के वसीयतनामे के अनुसार की गयी थी. अल्फ्रेड नोबेल ने 1896 में अपनी म्रत्यु से पहले एक वसीयत लिखी जिसके अनुसार उन्होंने उनकी लगभग 94% संपत्ति को एक ट्रस्ट के नाम करने का फैसला लिया जो मानव जाति के विकास में उत्कृष्ट काम करने वाले लोगों को पुरुस्कृत करेगा. इस राशि को स्वीडिश बैंक में जमा कर दिया गया था, जिससे प्राप्त होने वाले ब्याज से ही हर साल लोगों को पुरस्कार की राशि दी जाती है.

नोबेल फ़ाउंडेशन की स्थापना 29 जून 1900 को हुई थी. यह फ़ाउंडेशन Nobel Alfred की संपत्ति और पुरस्कार में दी जाने वाली राशि की देखरेख करता है. यह फ़ाउंडेशन अल्फ्रेड नोबेल द्वारा दान की गयी धन-राशि को इस तरीके से इन्वेस्ट करता है जिससे कि इतना धन जुटाया जा सके कि उससे हर साल इनाम में दी जाने वाले राशि का प्रबंध हो सके. Nobel Foundation में 5 लोगों की टीम होती है जिसका मुखिया स्वीडन की किंग ऑफ़ काउंसिल द्वारा किया जाता है. अन्य 4 लोगों को पुरस्कार वितरण में भाग लेने वाले संस्थानों द्वारा चुना जाता है. 

अल्फ्रेड नोबेल के बारे में. | History and Biography of Alfred Nobel in Hindi.

Alfred Nobel (1833-1896)

अल्फ्रेड नोबेल का जन्म 21 अक्टूबर 1833 को स्वीडन के स्टॉकहोम शहर में हुआ था. वह एक प्रसिद्ध अविष्कारक और वैज्ञानिक थे. उन्होंने अपने पूरे जीवन में बहुत सारे आविष्कार किये और 355 पेटेंट अपने नाम किये. उनका सबसे प्रमुख आविष्कार ‘डायनामाइट (Dynamite)’ का आविष्कार था जिसने विस्फोटक इंडस्ट्री में क्रांति पैदा की थी. 

ये भी पढ़ें: विश्व में कितने देश हैं? सभी देशों की राजधानी और मुद्राएं क्या है?

अल्फ्रेड मानते थे डायनामाइट दुनिया में शांति स्थापित करने के लिए एक महत्वपूर्ण आविष्कार है. उनकी इस बात पर उन्हें पागल वैज्ञानिक और ‘मौत का सौदागर’ तक कहा गया. हालांकि जीवन के अंतिम समय में विष्फोटकों और हथियारों के अविष्कारों को लेकर उनके मन में बहुत पश्चाताप था. 

इटली के सौन रेमो में 10 दिसंबर 1896 को अल्फ्रेड नोबेल ने अंतिम सांस ली.

नोबेल पुरस्कार का वितरण और चयन:  

नोबेल पुरस्कार के लिए लोगों के चयन और पुरस्कार वितरण में नोबेल फ़ाउंडेशन की कोई डायरेक्ट भूमिका नहीं होती है.  Royal Swedish Academy of Sciences द्वारा फिजिक्स और केमिस्ट्री का नोबेल दिया जाता है.  Nobel Assembly at the Karolinska Institute द्वारा चिकित्सा के क्षेत्र में पुरस्कार दिया जाता है. Swedish Academy साहित्य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार का वितरण करती है. Norwegian Nobel Committee द्वारा शांति के नोबेल पुरस्कार का वितरण किया जाता है, और इकोनॉमिक्स में दिया जाने वाला Sveriges Riksbank Prize स्वीडन की केंद्रीय बैंक Sveriges Riksbank द्वारा अल्फ्रेड नोबेल की याद में दिया जाता है. 

नोबेल पुरस्कार क्यों शुरू किया गया? (Story Behind Nobel Prize):

नोबेल पुरस्कारों के जन्म की कहानी किसी अखबार में छपी झूठी खबर के साथ जुड़ी हुई है. सन 1888 में एक दिन अल्फ्रेड नोबेल ने किसी अखबार में एक खबर पढी जिसमें लिखा था ‘मौत के सौदागर की मृत्यु’. हालांकि ये खबर गलत थी और ये उनके भाई की मृत्यु के बारे में थी. 

यह भी पढ़ें: Osho: कहानी एक रहस्यमय गुरु की जो न कभी जन्मा न मरा.

इस खबर में छपे ‘मौत के सौदागर’ शब्द ने अल्फ्रेड नोबेल को बहुत विचलित किया. उन्होंने सोचा कि क्या दुनिया उन्हें क्या इसी नाम से जानेगी. इसी घटना के बाद उन्होंने दुनिया की बेहतरी के लिए काम करने वाले लोगों को पुरस्कृत करने के लिए इस ट्रस्ट की स्थापना के बारे में सोचना शुरू किया. 

पहला नोबेल पुरस्कार किन लोगों को दिया गया? (Who won the first Nobel Prize?):

पहला Nobel Prize सन 1901 में पांच केटेगरी में बाँटा गया. पहला नोबेल प्राप्त करने वाले लोगों के नाम इस प्रकार हैं.

  • भौतिकी: जर्मनी के रहने वाले विलहम कॉनरैड रॉटजन को X-Ray की खोज के लिए दिया गया.
  • केमिस्ट्री: नीदरलैंड के वैज्ञानिक जैकोबस हेनरीकस वांट हॉफ को Chemical Dynamics और Osmotic Pressure के नियम के लिए दिया या था.
  • साहित्य: फ्रांसीसी कवी सुली प्रुधोम को दिया गया.
  • चिकित्सा एवं मेडिसीन : जर्मनी के रहने वाले इमिल वॉन बेहरिंग को Serum Theory पर काम करने के लिए दिया गया था.
  • शांति: रेड क्रॉस के संस्थापक हेनरी ड्युनेंट और फ़्रेंच पीस सोसाइटी के संस्थापक अध्यक्ष फ्रेडरिक पैसी को संयुक्त रूप से दिया गया था।.
  • अर्थशास्त्र: इकोनॉमिक्स के क्षेत्र में पहला नोबेल पुरस्कार (स्वेरिजेस रिक्सबैंक पुरस्कार) सन 1969 से शुरू किया गया. पहला इकोनॉमिक्स नोबेल क्रमश: नॉर्वे और नीदरलैंड्स के रहने वाले रैगनर फ्रिश (Ragnar Frisch) एवं जॉन टिनबरजन (Jan Tinbergen) को Econometrics के क्षेत्र में काम करने के लिए दिया गया.

नोट: इकोनॉमिक्स के क्षेत्र में दिए जाने वाले नोबेल पुरस्कार का असली नाम स्वेरिजेस रिक्सबैंक पुरस्कार है. इसकी शुरुआत 1968 में स्वीडन की केंद्रीय बैंक  Sveriges Riksbank द्वारा अपनी स्थापना के 300वी वर्षगांठ के उप-लक्ष्य में नोबेल फ़ाउंडेशन को दिए गये एक डोनेशन के बाद की गयी. इस पुरस्कार को नाम दिया गया  Sveriges Riksbank Prize in Economic Sciences in Memory of Alfred Nobel.

नोट: शांति के लिए दिया जाने वाला नोबेल नॉर्वे के Oslo शहर में दिया जाता है, जबकि अन्य पांच नोबेल स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में वितरित किये जाते हैं.


इस पोस्ट में हमने आपको नोबेल पुरस्कारों से संबंधित पूरी जानकारी सरल भाषा हिन्दी ( Everything about Nobel Prize in Hindi) में समझाने की कोशिश की है. हामी उम्मीद है कि आपको ये इनफार्मेशन पसंद आयी होगी. अगर नोबेल से संबंधित कोई सवाल आपके दिमाग में है तो आप हमसे कमेन्ट करके पूछ सकते हैं.


Sources: Wikipedia | NobelPrize.org

Leave a Comment