विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा कौन सा है? | sabse bada delta

दोस्तों,  प्रकृति कई बार ऐसी चीजों का निर्माण करती है जो आश्चर्यचकित कर देने वाली होती है। बहुत सारी प्राकृतिक चीजें ऐसी हैं जो अपने आप में बिल्कुल unique  और amazing है:- जैसे डल लेक, दर्रे, झरने आदि।

इस लेख के माध्यम से हम प्राकृतिक रूप से बने डेल्टा के बारे में जानने वाले हैं। हमारे इस लेख का विषय है विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा कौन सा है? तो आइए लेख शुरू करते हैं:-

डेल्टा किसे कहते हैं?

डेल्टा उस भूमि के भाग को कहा जाता है जो नदियों के द्वारा लाई गई गाद से बनता है। डेल्टा का निर्माण नदी के उस मुहाने पर होता है, जहां से नदी किसी झील अथवा किसी समुद्र में गिरती है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि नदी के द्वारा बनने वाले डेल्टा का आकार आमतौर पर त्रिभुजाकार होता है।

विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा कौन सा है?

विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा सुंदरबन डेल्टा है। इसे ब्रह्मपुत्र डेल्टा या बंगाल डेल्टा के रूप में भी जाना जाता है। सुंदरवन डेल्टा भारत और बांग्लादेश में स्थित है अर्थात यह आकार में इतना बड़ा है कि यह आधे से अधिक डेल्टा बांग्लादेश में और इसका कुछ भाग भारत में आता है। इसका क्षेत्रफल 10110 वर्ग किलोमीटर है, साथ ही आपको बता दें कि विश्व के साथ-साथ सुंदरवन डेल्टा भारत का भी सबसे बड़ा डेल्टा है।

vishv ka sabase bada delta kaun sa hai

सुंदरवन डेल्टा कहां स्थित है?

सुंदरवन डेल्टा भारत के west Bengal राज्य के दक्षिण भाग में गंगा नदी के सुंदरवन में स्थित है। सुंदरवन डेल्टा में सुंदर नाम बंगाली भाषा के शब्द सुंदरी से लिया गया है।

सुंदरवन डेल्टा का निर्माण कैसे हुआ?

जब गंगा west Bengal  में बहती है तो यह दो भागों में विभाजित हो जाती है पहला भागीरथी और दूसरा हुगली। यह डेल्टा के मैदानों से होकर बंगाल की खाड़ी की ओर बहती है।

गंगा की मुख्यधारा south की ओर Bangladesh में प्रवेश करती है और ब्रह्मपुत्र भी इसमें शामिल होती है, तो हम कह सकते हैं कि गंगा और ब्रह्मपुत्र नदियों द्वारा लाई गई गाद से सुंदरवन डेल्टा का निर्माण हुआ है।

सुंदरवन डेल्टा की खासियत

सुंदरवन डेल्टा एक विशाल जंगल के रूप में विकसित है। यह प्राकृतिक सुंदरता की एक विशाल विरासत है। यह दुनिया का एकमात्र ऐसा delta है, जहां पर बाघ पाए जाते हैं।

सुंदरवन डेल्टा प्रसिद्ध बंगाल टाइगर का घर है और इसके साथ ही इस delta के क्षेत्र में बहुत सारे अन्य जीव और कई प्रसिद्ध वनस्पतियां है, जिस के संरक्षण के लिए government ने इस क्षेत्र को राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया है।

सुंदरवन डेल्टा के रोचक तथ्य

आइए अब आपको सुंदरवन डेल्टा से जुड़े कुछ रोचक जानकारियों से अवगत करवाते हैं:-

  • सुंदरवन का विशाल डेल्टा 54 छोटे छोटे द्वीप से मिलकर बना है।
  • सुंदरवन में नाव, परिवहन का एकमात्र साधन है।
  • सुंदरवन विकास बोर्ड मत्स्य परियोजना चलाता है, जो 50 हेक्टर क्षेत्र में फैली हुई है।
  • सुंदरवन रॉयल बंगाल के बाघों के लिए famous है।
  • सुंदरवन में दलदली भूमि पर मैंग्रोव वन मौजूद है, जिसे रॉयल बंगाल टाइगर का घर कहा जाता है।
  • सुंदरवन को यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल में शामिल किया गया है।
  • सुंदरवन डेल्टा को बंगाल डेल्टा या ग्रीन डाटा भी कहा जाता है
  • सुंदरवन बहुत ही खूबसूरत जगह है, परंतु यहां जहरीले सांप आदमखोर बाघ और मगरमच्छ आदि का खतरा बना रहता है।
  • सुंदरवन डेल्टा का आकार 10110 वर्ग किलोमीटर है, जिसमें से 6000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र बांग्लादेश मे फैला हुआ है और 4110 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र भारत में है।
  • यह डेल्टा गंगा और ब्रह्मपुत्र दो नदियों के पानी से मिलकर बना है।
  • भारतीय border के भीतर आने वाले जंगल के हिस्से को सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यान कहा जाता है।
  • सुंदरवन डेल्टा में लगभग 2487 प्रजातियों के पक्षी व अन्य खतरनाक प्रजातियां पाई जाती है।

सुंदरवन डेल्टा में पाए जाने वाले वन

सुंदरवन डेल्टा को वर्षावन के नाम से भी जाना जाता है। सुंदरवन डेल्टा में केवड़ा, गोरा, नर्मदा, देवा और आमलोपी वृक्षों की कुछ ऐसी प्रजातियां हैं, जो सुंदरवन में पाई जाती है।

निष्कर्ष

दोस्तों, आज के इस लेख में हमने जाना कि विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा कौन सा है? इस लेख के माध्यम से हमने सुंदरवन डेल्टा से जुड़े सभी रोचक तथ्यों को जाना है। यदि यह जानकारी आपको पसंद आई है तो आप इस आर्टिकल को अपने दोस्तों व फैमिली के साथ जरूर शेयर करें। अगर इस लेख से संबंधित कोई भी प्रश्न आपके मन में है तो आप हमें comment section में लिखकर जरूर बताएं।