plastic surgery in hindi

प्लास्टिक सर्जरी क्या हैं? कितना खर्च होता हैं और आवश्यक जानकारी

दोस्तों, आज की युवा पीढ़ी में सुंदर दिखने का क्रेज बढ़ता जा रहा है और सुंदर दिखने के लिए कई सारे लोग प्लास्टिक सर्जरी भी करवा लेते हैं। आज कल सुंदर दिखने की चाह में प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लेना एक आम बात हो गई है। पहले लोग किसी दुर्घटना के कारण प्लास्टिक सर्जरी करवाते थे, लेकिन अब इसका प्रचलन काफी ज्यादा बढ़ गया है।

तो आज के इस लेख में हम आपको बताने वाले हैं कि प्लास्टिक सर्जरी क्या है? और प्लास्टिक सर्जरी में कितना पैसा लगता है और साथ ही आपको प्लास्टिक सर्जरी से होने वाले फायदे और नुकसान के बारे में भी बताएंगे। तो चलिए लेख शुरू करते हैं:-

प्लास्टिक सर्जरी क्या है?

प्लास्टिक सर्जरी के नाम से लगता है कि चेहरे की खूबसूरती के लिए शायद इस सर्जरी में प्लास्टिक की जरूरत होगी, परंतु ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। प्लास्टिक ग्रीक शब्द प्लास्टिको से लिया गया है, जिसका अर्थ है तैयार करना या बनाना। प्लास्टिक सर्जरी के द्वारा शरीर के किसी एक part से टिशू को निकाल कर दूसरे हिस्से में जोड़ दिया जाता है अर्थात शरीर के किसी अंग को मनचाही बनावट देने के लिए प्लास्टिक सर्जरी करवाई जाती है।

प्लास्टिक सर्जरी में कितना पैसा लगता है?

प्लास्टिक सर्जरी में कितना पैसा लगता है?

आइए जानते है कि प्लास्टिक सर्जरी करवाने में कितना खर्चा आ जाता है।

यदि आप नाक की सर्जरी करवाते हैं तो उसमें लगभग ₹40000 से 200000 तक का खर्चा आ जाता है। फेस लिफ्ट सर्जरी मे chicks के आसपास या फिर आंखों के आसपास लटकी स्किन को टाइट कर किया जाता है और इसमें लगभग ढाई लाख से ₹300000 तक का खर्च आता है।

यदि सभी सर्जरी के overall खर्चे की बात करें तो यह 500000 से 50 लाख या फिर इससे ज्यादा भी हो सकता है। जवान और सुंदर दिखने की इच्छा मे लोग लाखों रुपए खर्च करने से भी पीछे नहीं हटते।

परंतु किसी अन्य देश मे लाखों डॉलर खर्च करने की बजाय भारत या फिर चीन जैसे देशों में प्लास्टिक सर्जरी करवा रहे हैं। क्योंकि इन देशों में यह सर्जरी कम पैसों में हो जाती है। वर्तमान समय में लगभग 10 प्रतिशत लोग प्लास्टिक सर्जरी करवाने विदेशों से भारत में आते हैं।

Also read: iBOMMA – Watch Telugu, Tamil, Dubbed Movies Online

कुछ parts जिनकी प्लास्टिक सर्जरी की जा सकती है

आइए, अब आपको कुछ अंगों के नाम बताते हैं जिनकी प्लास्टिक सर्जरी की जा सकती है:-

लिप प्लास्टिक सर्जरी

आज के समय में प्लास्टिक सर्जरी का काफी ज्यादा चलन है। ऐसे लोग जो अपने पतले होठों से खुश नहीं है या फिर जो अपनी सुंदरता को और निखराना चाहते है, वह लिप सर्जरी करवा कर अपने होठों को बेहतर look दे सकते हैं।

Eye प्लास्टिक सर्जरी

यह सर्जरी आंख के आसपास की ऐसी त्वचा को हटाने के लिए की जाती है, जो आंखों के आस पास लटकी होती है। प्लास्टिक सर्जरी करवाना से आंखों की सुंदरता बढ़ती है।

ब्रेस्ट एनहैंसमेंट प्लास्टिक सर्जरी

कुछ महिलाएं होती हैं जो अपने ब्रेस्ट साइज से खुश नहीं रहती, वह प्लास्टिक सर्जरी की मदद से अपने ब्रेस्ट एनहैंसमेंट करवा सकती हैं।

लिपोसक्शन सर्जरी

जो लोग मोटापे से ग्रसित होता है, वह इस तरह की सर्जरी को करवा सकते है। इस सर्जरी में शरीर में जमा हुआ अतिरिक्त फैट कम किया जाता है।

लसेर हेयर रिमूवल

जो कोई भी अपने शरीर पर अनुवांशिक unwanted hairs से परेशान है वह लेजर हेयर रिमूवल के द्वारा इन अनचाहे बालों से छुटकारा पा सकता है।

प्लास्टिक सर्जरी करवाने में लगने वाला समय

यदि आप प्लास्टिक सर्जरी करवाने की सोच रहे हैं, तो आपको बता दें कि प्लास्टिक सर्जरी करवाने में लगभग 3 से 4 घंटे लग सकते हैं। यदि इससे अधिक टाइम लगता है तो आपको 1 से 2 दिन के लिए अस्पताल में भी रुकना पड़ सकता है। एक्सपर्ट्स इस सर्जरी को 20 साल की उम्र के बाद करवाने की सलाह देते हैं।

प्लास्टिक सर्जरी के फायदे

आइए प्लास्टिक सर्जरी से होने वाले कुछ फायदों के बारे में जान लेते हैं:-

खूबसूरती

यदि आप की प्लास्टिक सर्जरी successful रही है, तो यह आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देती है।

मनचाहा बदलाव

यदि किसी दुर्घटना या फिर जन्म के समय से ही शरीर में कोई विकार है, तो उसे बदलने में प्लास्टिक सर्जरी अहम भूमिका निभाते हैं अर्थात इसके द्वारा आप अपने शरीर में मनचाहा बदलाव ला सकते हैं।

जवान दिखना

प्लास्टिक सर्जरी लोग स्किन को टाइट करवाने के लिए भी करते हैं जिससे आप जवान दिखते हैं।

आत्मविश्वास का बढ़ना

यदि आप मन मुताबिक अपने किसी अंग की प्लास्टिक सर्जरी करवाते हैं, तो उस अंग के सही हो जाने पर आपका आत्मविश्वास और भी बढ़ जाता है।

जन्मजात विकार को खत्म करना

जन्म से या फिर अनुवांशिक विकार जैसे कोई बर्थमार्क, कटे-फटे होंठ, आड़ी टेढ़ी नाक इत्यादि विकारों को प्लास्टिक सर्जरी की सहायता से खत्म किया जा सकता है।

प्लास्टिक सर्जरी के नुकसान

दोस्तों, अब प्लास्टिक सर्जरी के द्वारा होने वाले कुछ नुकसान के बारे में भी जान लेते हैं, जो निम्न प्रकार से हैं:-

दवा का रिएक्शन होना

सर्जरी के बाद जो दवा दी जाती है वह कभी-कभी side effect कर जाती है जिसकी वजह से आप को किसी अन्य दिक्कत का सामना करना पड़ जाता है।

मांसपेशियों का खराब होना

प्लास्टिक सर्जरी से मांसपेशियों को नुकसान पहुंच सकता है। जिस अंग की प्लास्टिक सर्जरी की जा रही है उसकी मांसपेशियां खराब हो सकती हैं।

ज्यादा खर्च आना

प्लास्टिक सर्जरी काफी महंगी होती है। इस तरह की सर्जरी को पैसे वाले लोग अधिक करवाते हैं।

मनचाहा रिजल्ट ना मिलना

कभी-कभी जब सर्जरी करवाई जाती है तो उसका पूरी तरह से परिणाम नहीं मिल पाता सर्जरी असर तो करता है परंतु वह पूरी तरह से अंग में बदलाव नहीं कर पाता, जिससे संतुष्टि नहीं मिलती।

निष्कर्ष

दोस्तों, आज के इस लेख में हमने जाना कि प्लास्टिक सर्जरी में कितना पैसा लगता है और साथ ही हमने इसके फायदे व नुकसान के बारे में भी विस्तार से जाना है। यदि इस लेख से संबंधित कोई भी प्रश्न आपके मन में है तो आप हमें कमेंट सेक्शन में लिखकर जरूर बताएं।