पर्यायवाची शब्द परिभाषा एवं उदहारण – समनार्थी शब्द – 1000+ Paryayvachi Shabd in Hindi

Paryayvachi Shabd – पर्यायवाची शब्द या समानार्थी शब्द हिंदी व्याकरण के महत्वपूर्ण हिस्सा हैं. इस आर्टिकल में हम आपको बताएँगे कि पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं, इसके नियम और साथ ही 1000 से ज्यादा शब्दों के पर्यायवाची शब्दों का उदहारण भी उपलब्ध कराएंगे. 

Inside Contents

पर्यायवाची शब्द परिभाषा (Paryayvachi Shabd Definition)

पर्यायवाची शब्दों को समानार्थी शब्द भी कहा जाता है और जैसा कि नाम से स्पष्ट है – ऐसे शब्द जो सामान प्रकार का अर्थ रखते हों उन्हें पर्यावाची शब्द कहा जाता है. एक दूसरे के पर्यावाची शब्दों को ‘पर्याय’ कहा जाता है.

पर्यायवाची शब्दों के अर्थ हालांकि सामान होते हैं लेकिन उनका वाक्यों में प्रयोग और भाव भिन्न हो सकते हैं. हमें वाक्यों में पर्यावाची शब्दों का प्रयोग करते समय सावधानी रखनी चाहिए.

Paryavachi Shabd Paribhasha and Examples

उदहारण के लिए अहंकार शब्द के पर्यायवाची शब्द हैं – गर्व, अभिमान, मान, दंभ, दर्प, मद, घमंड इत्यादि. जब हम इनका प्रयोग किसी वाक्य में करते हैं तो सभी शब्द-अलग अलग अर्थ प्रदान करते हैं, इस प्रकार हम अहंकार के स्थान पर घमंड का प्रयोग तो कर सकते हैं लेकिन गर्व का प्रयोग करने पर वाक्य का अर्थ बदल जाएगा.

पर्यायवाची शब्द के प्रकार

समानार्थी शब्दों के वाक्य में प्रयोग और उस पर पड़ने वाले प्रभाव के आधार पर पर्यायवाची शब्द तीन प्रकार के होते हैं.

1. पूर्ण: ऐसे शब्द जिनको एक-दूसरे के स्थान पर प्रयुक्त किया जा सके और इससे वाक्य के अर्थ पर कोई प्रभाव ना पड़े, तो वो शब्द पूर्ण पर्याय कहलाते हैं.

2. पूर्णपूर्ण: जब किसी पर्यायवाची शब्द को मूल शब्द के स्थान पर रखने पर एक प्रसंग में उसका अर्थ नहीं बदलता है लेकिन दूसरे प्रसंग में वाक्य का अर्थ बदल जाता है तो ऐसे शब्द पूर्णापूर्ण पर्याय कहलाते हैं. 

उदाहरण के लिए ‘कपड़े टांगना’ वाक्य में टांगना के स्थान पर लटकाना रखने पर वाक्य का अर्थ नहीं बदलता है लेकिन ‘मुंह लटकाने’ के स्थान पर ‘मुह टांगना’ का प्रयोग करने पर वाक्य का अर्थ पूरी तरह से बदल जाता है.

3. अपूर्ण: जब दो पर्यायवाची शब्दों का एक-दूसरे के स्थान पर उपयोग करने पर वाक्य का अर्थ पूरी तरह से बदल जाता है तो ऐसे शब्द अपूर्ण पर्याय कहलाते हैं.

100+ महत्वपूर्ण पर्यायवाची शब्द | Important Paryayvachi Shabd

नीचे टेबल में दिए गए शब्दों के पर्यायवाची शब्द अक्सर स्कूल एग्जाम और सरकारी नौकरी परीक्षाओं में पूछे जाते रहते हैं.

शब्दपर्यायवाची शब्द
आगअग्नि, अनल, हुतासन, पावक, दहन, ज्वलन, धूमकेतु, कृशानु, वहनि, शिखी, वह्नि
मृगहिरण, सारंग, कृष्णसार
हिमालयहिमगिरी, हिमाचल, गिरिराज, पर्वतराज, नगेश
हिमांशुहिमकर, निशाकर, क्षपानाथ, चन्द्रमा, चन्द्र, निशिपति
गजहाथी, हस्ती, मतंग, कूम्भा, मदकल
हस्तहाथ, कर, पाणि, बाहु, भुजा
हाथहस्त, कर, पाणि
वायुहवा, पवन, समीर, अनिल, वात, मारुत
आनंदहर्ष, सुख, आमोद, मोद, प्रमोद, उल्लास
अश्वहय, तुरंग, घोड़ा, घोटक, हरि, बाजि, सैन्धव
सोनास्वर्ण, कंचन, कनक, हेम, कुंदन
ठाँवस्थान, जगह, ठिकाना
खंभास्तूप, स्तम्भ, खंभ
सुगंधिसौरभ, सुरभि, महक, खुशबू
डंडासोंटा, छड़ी, लाठी
दाससेवक, नौकर, चाकर, परिचारक, अनुचर, भृत्य, किंकर
यमसूर्यपुत्र, जीवितेश, श्राद्धदेव, कृतांत, अन्तक, धर्मराज, दण्डधर, कीनाश, यमराज
स्वर्णसुवर्ण, कंचन, हेन, हारक, जातरूप, सोना, तामरस, हिरण्य
इन्द्रसुरेश, सुरेन्द्र, देवेन्द्र, सुरपति, शक्र, पुरंदर, देवराज, महेन्द्र, मधवा, शचीपति, मेघवाहन, पुरुहूत,यासव
स्वर्गसुरलोक, देवलोक, दिव्यधाम, ब्रह्मधाम, द्यौ, परमधाम, त्रिदिव, दयुलोक
हिरणसुरभी, कुरग, मृग, सारंग, हिरन
देवतासुर, देव, अमर, वसु, आदित्य, लेख, अजर, विबुध
स्त्रीसुन्दरी, कान्ता, कलत्र, वनिता, नारी, महिला,, ललना, औरत, कामिनी, रमणी
अमृतसुधा, अमिय, पीयूष, सोम, मधु, अमी
सन्ध्यासायंकाल, शाम, साँझ, प्रदोषकाल, गोधूलि
समुद्रसागर, पयोधि, उदधि, पारावार, नदीश, जलधि, सिंधु, रत्नाकर, वारिधि
जगतसंसार, विश्व, जग, जगती, भव, दुनिया, लोक, भुवन
समसर्व, समस्त, सम्पूर्ण, पूर्ण, समग्र, अखिल, निखिल
तालाबसरोवर, जलाशय, सर, पुष्कर, पोखरा, जलवान, सरसी, तड़ाग
नदीसरिता, तटिनी, सरि, सारंग, जयमाला, तरंगिणी, दरिया, निर्झरिणी
बाणसर, तीर, सायक, विशिख, शिलीमुख, नाराच
ऐश्वर्यसमृद्धि, विभूति
उत्कषसमृद्धि, उन्नति, प्रगति, प्रशंसा, बढ़ती, उठान
समीपसन्निकट, आसन्न, निकट, पास
छैलासजीला, बाँका, शौकीन
मित्रसखा, सहचर, साथी, दोस्त
षडाननषटमुख, कार्तिकेय, षाण्मातुर
छविशोभा, सौंदर्य, कान्ति, प्रभा
दर्पणशीशा, आरसी, आईना, मुकुर
ढीलशिथिलता, सुस्ती, अतत्परता
गुरुशिक्षक, आचार्य, उपाध्याय
मधुशहद, रसा, कुसुमासव
मदिराशराब, हाला, आसव, मधु, मद
तीरशर, बाण, विशिख, शिलीमुख, अनी, सायक
सीतावैदेही, जानकी, भूमिजा, जनकतनया, जनकनन्दिनी, रामप्रिया
तरुवरवृक्ष, पेड़, द्रुम, तरु, विटप, रूंख, पादप
विशालविराट, दीर्घ, वृहत, बड़ा, महा, महान
जंगलविपिन, कानन, वन, अरण्य, गहन, कांतार, बीहड़, विटप
गणेशविनायक, गजानन, गौरीनंदन, गणपति, गणनायक, शंकरसुवन, लम्बोदर, महाकाय, एकदन्त
ब्रह्माविधि, विधाता, स्वयंभू, प्रजापति, पितामह, चतुरानन, विरंचि, अज, कर्तार, कमलासन, नाभिजन्म, हिरण्यगर्भ
चतुरविज्ञ, निपुण, नागर, पटु, कुशल, दक्ष, प्रवीण, योग्य
पवनवायु, हवा, समीर, वात, मारुत, अनिल, पवमान, समीरण, स्पर्शन
बन्दरवानर, कपि, कपीश, हरि
वारिशवर्षण, वृष्टि, वर्षा, पावस, बरसात
आँखलोचन, नयन, नेत्र, चक्षु, दृग, विलोचन, दृष्टि, अक्षि
संसारलोक, जग, जहान, जगत, विश्व, दुनिया
लक्ष्मणलखन, शेषावतार, सौमित्र, रामानुज, शेष
क्रोधरोष, कोप, अमर्ष, कोह, प्रतिघात
बालूरेत, बालुका, सैकत
शत्रुरिपु, दुश्मन, अमित्र, वैरी, अरि, विपक्षी, अराति
कृष्णराधापति, घनश्याम, वासुदेव, माधव, मोहन, केशव, गोविन्द, गिरधारी
राधिकाराधा, ब्रजरानी, हरिप्रिया, वृषभानुजा
रातरात्रि, रैन, रजनी, निशा, यामिनी, तमी, निशि, यामा, विभावरी
आमरसाल, आम्र, सौरभ, मादक, अमृतफल, सहुकार
जीभरसना, रसज्ञा, जिह्वा, रसिका, वाणी, वाचा, जबान
सूर्यरवि, सूरज, दिनकर, प्रभाकर, आदित्य, दिनेश, भास्कर, दिनकर, दिवाकर, भानु, अर्क, तरणि,पतंग, आदित्य, सविता, हंस, अंशुमाली, मार्तण्ड
चाँदीरजत, सौध, रूपा, रूपक, रौप्य, चन्द्रहास
खूनरक्त, लहू, शोणित, रुधिर
युवतियुवती, सुन्दरी, श्यामा, किशोरी, तरुणी, नवयौवना
उपाययुक्ति, साधन, तरकीब, तदबीर, यत्न, प्रयत्न
कीर्तियश, प्रसिद्धि
अतिथिमेहमान, अभ्यागत, आगन्तुक, पाहूना
बादलमेघ, घन, जलधर, जलद, वारिद, नीरद, सारंग, पयोद, पयोधर
चोटीमूर्धा, शीश, सानु, शृंग
ऋषिमुनि, साधु, यति, संन्यासी, तत्वज्ञ, तपस्वी
टक्करमुठभेड़, लड़ाई, मुकाबला
उद्धारमुक्ति, छुटकारा, निस्तार, रिहाई
मछलीमीन, मत्स्य, जलजीवन, शफरी, मकर
भौंरामधुप, मधुकर, द्विरेप, अलि, षट्पद, भृंग, भ्रमर
कामदेवमदन, मनोज, अनंग, काम, रतिपति, पुष्पधन्वा, मन्मथ
शिवभोलेनाथ, शम्भू, त्रिलोचन, महादेव, नीलकंठ, शंकर
डालीभेंट, उपहार
भयभीति, डर, विभीषिका
पत्नीभार्या, वधू, वामा, अर्धांगिनी, सहधर्मिणी, गृहणी, बहु, वनिता, दारा, जोरू, वामांगिनी
ठिंगनाबौना, वामन, नाटा
पुत्रीबेटी, आत्मजा, तनूजा, सुता, तनया
पुत्रबेटा, आत्मज, सुत, वत्स, तनुज, तनय, नंदन
लड़कीबालिका, कुमारी, सुता, किशोरी, बाला, कन्या
लड़काबालक, शिशु, सुत, किशोर, कुमार
कचबाल, केश, कुन्तल, चिकुर, अलक, रोम, शिरोरूह
बगीचाबाग़, वाटिका, उपवन, उद्यान, फुलवारी, बगिया
उपवनबाग़, बगीचा, उद्यान, वाटिका, गुलशन
लताबल्लरी, बल्ली, बेली
बलदेवबलराम, बलभद्र, हलायुध, राम, मूसली, रोहिणेय, संकर्षण
पुष्पफूल, सुमन, कुसुम, मंजरी, प्रसून, पुहुप
कृपाप्रसाद, करुणा, दया, अनुग्रह
उग्रप्रचण्ड, उत्कट, तेज, महादेव, तीव्र, विकट
उजालाप्रकाश, रोशनी, चाँदनी
किताबपोथी, ग्रन्थ, पुस्तक
वृक्षपेड़, पादप, विटप, तरू, गाछ, दरख्त, शाखी, विटप, द्रुम
शहदपुष्परस, मधु, आसव, रस, मकरन्द
फूलपुष्प, सुमन, कुसुम, गुल, प्रसून
दुःखपीड़ा,कष्ट, व्यथा, वेदना, संताप, शोक, खेद, पीर, लेश
टाँगपाँव, पैर, टंक
दुष्टपापी, नीच, दुर्जन, अधम, खल, पामर
हनुमानपवनसुत, पवनकुमार, महावीर, रामदूत, मारुततनय, अंजनीपुत्र, आंजनेय, कपीश्वर, केशरीनंदन, बजरंगबली, मारुति
पहाड़पर्वत, गिरि, अचल, शैल, धरणीधर, धराधर, नग, भूधर, महीधर
ईश्वरपरमात्मा, प्रभु, ईश, जगदीश, भगवान, परमेश्वर, जगदीश्वर, विधाता
चरणपद, पग, पाँव, पैर, पाद
ढाँचापंजर, ठठरी
खगपक्षी, द्विज, विहग, नभचर, अण्डज, शकुनि, पखेरू
नावनौका, तरणी, तरी
टहलुआनौकर, सेवक, खिदमतगार
छोरनोक, कोर, किनारा, सिरा
आंसूनेत्रजल, नयनजल, चक्षुजल, अश्रु
राजानृप, नृपति, भूपति, नरपति, नृप, भूप, भूपाल, नरेश, महीपति, अवनीपति
नयानूतन, नव, नवीन, नव्य
रात्रिनिशा, क्षया, रैन, रात, यामिनी, शर्वरी, तमस्विनी, विभावरी
दरिद्रनिर्धन, ग़रीब, रंक, कंगाल, दीन
ठेठनिपट, निरा, बिल्कुल
विष्णुनारायण, दामोदर, पीताम्बर, चक्रपाणी
हाथीनाग, हस्ती, राज, कुंजर, कूम्भा, मतंग, वारण, गज, द्विप, करी, मदकल
कमलनलिन, अरविन्द, उत्पल, राजीव, पद्म, पंकज, नीरज, सरोज, जलज, जलजात, शतदल, पुण्डरीक, इन्दीवर
आकाशनभ, गगन, अम्बर, व्योम, अनन्त, आसमान, अंतरिक्ष, शून्य, अर्श
धरतीधरा, धरती, वसुधा, ज़मीन, पृथ्वी, भू, भूमि, धरणी, वसुंधरा, अचला, मही, रत्नवती, रत्नगर्भा
अर्थधन्, द्रव्य, मुद्रा, दौलत, वित्त, पैसा
ब्राह्मणद्विज, भूदेव, विप्र, महीदेव, भूमिसुर, भूमिदेव
धनदौलत, संपत्ति, सम्पदा, वित्त
असुरदैत्य, दानव, राक्षस, निशाचर, रजनीचर, दनुज, रात्रिचर, तमचर
शरीरदेह, तनु, काया, कलेवर, अंग, गात
गंगादेवनदी, मंदाकिनी, भगीरथी, विश्नुपगा, देवपगा, ध्रुवनंदा, सुरसरिता, देवनदी, जाह्नवी,त्रिपथगा
खलदुर्जन, दुष्ट, घूर्त, कुटिल
दूधदुग्ध, क्षीर, पय, गौरस, स्तन्य
दीपकदीप, दीया, प्रदीप
दिनदिवस, याम, दिवा, वार, प्रमान, वासर, अह्न
दधिदही, गोरस, मट्ठा, तक्र
रावणदशानन, लंकेश, लंकापति, दशशीश, दशकंध, दैत्येन्द्र
दाँतदशन, रदन, रद, द्विज, दन्त, मुखखुर
समूहदल, झुंड, समुदाय, टोली, जत्था, मण्डली, वृंद, गण, पुंज, संघ, समुच्चय
अहंकारदंभ, गर्व, अभिमान, दर्प, मद, घमंड, मान
ओजतेज, शक्ति, बल, वीर्य
घासतृण, दूर्वा, दूब, कुश, शाद
किनारातीर, कूल, कगार, तट
टीकातिलक, चिह्न, दाग, धब्बा
गर्मीताप, ग्रीष्म, ऊष्मा, गरमी, निदाघ
भाईतात, अनुज, अग्रज, भ्राता, भ्रातृ
थप्पड़तमाचा, झापड़
अंधकारतम, तिमिर, तमिस्र, अँधेरा, तमस, अंधियारा
थाकढेर, समूह
ढबढंग, रीति, तरीका, ढर्रा
उचितठीक, मुनासिब, वाज़िब, समुचित, युक्तिसंगत, न्यायसंगत, तर्कसंगत, योग्य
ठंढठंड, शीत, सरदी
टोनाटोटका, जादू, यंत्रमंत्र, लटका
किरणज्योति, प्रभा, रश्मि, दीप्ति, मरीचि
भूषणजेवर, गहना, आभूषण, अलंकार
वीर्यजीवन, सार, तेज, शुक्र, बीज
आत्माजीव, देव, चैतन्य, चेतनतत्तव, अंतःकरण
छानबीनजाँच, पूछताछ, खोज, अन्वेषण, शोध, गवेषण
विषज़हर, हलाहल, गरल, कालकूट
थातीजमापूँजी, धरोहर, अमानत
माताजननी, माँ, अंबा, जनयत्री, अम्मा
उजाडजंगल, बियावान, वन
विश्वजगत, जग, भव, संसार, लोक, दुनिया
हृदयछाती, वक्ष, वक्षस्थल, हिय, उर
ठगछली, धूर्त, धोखेबाज
छलीछलिया, कपटी, धोखेबाज
छतरीछत्र, छाता, छत्ता
ढोरचौपाया, मवेशी
कपड़ाचीर, वसन, पट, अंशु, कर, मयुख, वस्त्र, अम्बर, परिधान
धनुषचाप्, शरासन, कमान, कोदंड, धनु
चंद्रमाचाँद, हिमांशु, इंदु, विधु, तारापति, चन्द्र, शशि, हिमकर, राकेश, रजनीश, निशानाथ, सोम,मयंक, सारंग, सुधाकर, कलानिधि
विद्युतचपला, चंचला, दामिनी, सौदामिनी, तड़ित, बीजुरी, घनवल्ली, क्षणप्रभा, करका
चाँदनीचन्द्रिका, कौमुदी, ज्योत्स्ना, चन्द्रमरीचि, उजियारी, चन्द्रप्रभा, जुन्हाई
दुर्गाचंडिका, भवानी, कुमारी, कल्याणी, महागौरी, कालिका, शिवा, चण्डी, चामुण्डा
उत्कोचघूस, रिश्वत
घृतघी, अमृत, नवनीत
गृहघर, सदन, गेह, भवन, धाम, निकेतन, निवास, आलय, आवास, निलय, मंदिर
बिजलीघनप्रिया, इन्द्र्वज्र, चंचला, सौदामनी, चपला, दामिनी, ताडित, विद्युत
घटघड़ा, कलश, कुम्भ, निप
कण्ठग्रीवा, गर्दन, गला, शिरोधरा
शुभ्रगौर, श्वेत, अमल, वलक्ष, शुक्ल, अवदात
गायगौ, धेनु, सुरभि, भद्रा, रोहिणी
शिक्षकगुरु, अध्यापक, आचार्य, उपाध्याय
सरस्वतीगिरा, शारदा, भारती, वीणापाणि, विमला, वागीश, वागेश्वरी
जेवरगहना, अलंकार, भूषण, आभरण, मंडल
दीनग़रीब, दरिद्र, रंक, अकिंचन, निर्धन, कंगाल
ढूँढखोज, तलाश, छानबीन
पक्षीखेचर, दविज, पतंग, पंछी, खग, चिडिया, गगनचर, पखेरू, विहंग, नभचर
थंभखंभ, खंभा, स्तम्भ
कोयलकोकिला, पिक, काकपाली, बसंतदूत, सारिका, कुहुकिनी, वनप्रिया
शेरकेहरि, केशरी, वनराज, सिंह, शार्दूल, हरि, मृगराज
सिंहकेसरी, शेर, महावीर, हरि, मृगपति, वनराज, शार्दूल, नाहर, सारंग, मृगराज
मोरकेक, कलापी, नीलकंठ, नर्तकप्रिय
किसानकृषक, भूमिपुत्र, हलधर, खेतिहर, अन्नदाता
वज्रकुलिस, पवि, अशनि, दभोलि
आश्रमकुटी, विहार, मठ, संघ, अखाडा
यमुनाकालिन्दी, सूर्यसुता, रवितनया, तरणि-तनूजा, तरणिजा, अर्कजा, भानुजा
देहकाया, तन, शरीर, वपु, गात
सुन्दरकलित, ललाम, मंजुल, रुचिर, चारु, रम्य, मनोहर, सुहावना, चित्ताकर्षक, रमणीक, कमनीय, उत्कृष्ट, उत्तम, सुरम्य
हंसकलकंठ, मराल, सिपपक्ष, मानसौक
कानकर्ण, श्रुति, श्रुतिपटल, श्रवण, श्रोत, श्रुतिपुट
लक्ष्मीकमला, पद्मा, रमा, हरिप्रिया, श्री, इंदिरा, पद्मजा, सिन्धुसुता, कमलासना
कबूतरकपोत, रक्तलोचन, पारावत, कलरव, हारिल
उक्तिकथन, वचन, सूक्ति
बालकच, केश, चिकुर, चूल
ओंठओष्ठ, अधर, होठ
ऐक्यएकत्व, एका, एकता, मेल
ठीकउपयुक्त, उचित, मुनासिब
ऊधमउपद्रव, उत्पात, धूम, हुल्लड़, हुड़दंग, धमाचौकड़ी
उच्छृंखलउद्दंड, अक्खड़, आवारा, अंडबंड, निरकुंश, मनमर्जी, स्वेच्छाचारी
उत्पतिउद्गम, पैदाइश, जन्म, उद्भव, सृष्टि, आविर्भाव, उदय
उत्कृष्टउत्तम, उन्नत, श्रेष्ठ, अच्छा, बढ़िया, उम्दा
उजलाउज्ज्वल, श्वेत, सफ़ेद, धवल
इन्द्राणिइन्द्रवधू, मधवानी, शची, शतावरी, पोलोमी
रमाइन्दिरा, हरिप्रिया, श्री, लक्ष्मी, कमला, पद्मा, पद्मासना, समुद्रजा, श्रीभार्गवी, क्षीरोदतनया
सहेलीआली, सखी, सहचरी, सजनी, सैरन्ध्री
घरआलय, आवास, गेह, गृह, निकेतन, निलय, निवास, भवन, वास, वास-स्थान, शाला, सदन
अलंकारआभूषण, भूषण, विभूषण, गहना, जेवर
ज्योतिआभा, छवि, द्युति, दीप्ति, प्रभा, भा, रुचि, रोचि
मनुष्यआदमी, नर, मानव, मानुष, मनुज
अग्निआग, अनल, पावक, दहन, वह्नि, कृशानु
साँपअहि, भुजंग, ब्याल, सर्प, नाग, विषधर, उरग, पवनासन
शेषनागअहि, नाग, भुजंग, व्याल, उरग, पन्नग, फणीश, सारंग
तलवारअसि, कृपाण, करवाल, खड्ग, चन्द्रहास
झूठअसत्य, मिथ्या, मृषा, अनृत
उजड्डअशिष्ट, असभ्य, गँवार, जंगली, देहाती, उद्दंड, निरकुंश
रामचन्द्रअवधेश, सीतापति, राघव, रघुपति, रघुवर, रघुनाथ, रघुराज, रघुवीर, रावणारि, जानकीवल्लभ, कमलेन्द्र, कौशल्यानन्दन
थोड़ाअल्प, न्यून, जरा, कम
लौहअयस, लोहा, सार
वसनअम्बर, वस्त्र, परिधान, पट, चीर
जलअमृत, सलिल, वारि, नीर, तोय, अम्बु, उदक, पानी, जीवन, पय, पेय
इच्छाअभिलाषा, अभिप्राय, चाह, कामना, लालसा, मनोरथ, आकांक्षा, अभीष्ट
अनुपमअपूर्व, अतुल, अनोखा, अदभुत, अनन्य
बहुतअनेक, अतीव, अति, बहुल, प्रचुर, अपरिमित, प्रभूत, अपार, अमित, अत्यन्त, असंख्य
अपमानअनादर, अवज्ञा, अवहेलना, अवमान, तिरस्कार
विधवाअनाथा, पतिहीना, राँड़
सभाअधिवेशन, संगीति, परिषद, बैठक, महासभा
औचकअचानक, यकायक, सहसा
होंठअक्षर, ओष्ठ, ओंठ
Important Paryayvachi Shabd

चेक करिए: समास की परिभाषा, भेद एवं उदाहरण

1000+ पर्यायवाची शब्द उदाहरण (Paryayvachi Shabd Example in Hindi)

हिन्दी भाषा में शब्दों के अनेक समानार्थी शब्द होते हैं, यहाँ हम आपको अ से ज्ञ तक शुरू होने वाले 1000 से भी ज्यादा शब्दों के पर्यायवाची शब्द बता रहे हैं.

अ – से शुरू होने वाले शब्दों के पर्यायवाची शब्द

  • अंग – अवयव, भाग, खण्ड, अंश, काया, हिस्सा, उपांश, कलेवर, शरीर, देह, घटक, टुकड़ा, तन
  • अग्नि – आग, अनल, दहन, अरुण, पावक, कृशानु, जातवेद,, वायुसखा, हव्यवाहन, वैश्वानर, हुताशन, रोहिताश्व।
  • अंचल – क्षेत्र, पल्लू, प्रदेश, छोर, अंत, आँचल, किनारा।
  • अयोग्य – योग्यताहीन, अनर्ह, नालायक, नाकाबिल।
  • अभिप्राय – प्रयोजन, आशय, तात्पर्य, मतलब, अर्थ, मंतव्य, मंशा, उद्देश्य, विचार
  • अर्जुन – भारत, गुडाकेश, पार्थ, सहस्रार्जुन, धनंजय।
  • अवज्ञा – अनादर, तिरस्कार, अवमानना, अपमान, अवहेलना, तौहीन।
  • अश्व – घोड़ा, तुरंग, हय, बाजि, सैन्धव, घोटक, बछेड़ा, रविसुत, अर्दा
  • अनाड़ी – अनभिज्ञ, अनजान, अज्ञानी, अकुशल, अदक्ष, अपटु, मूर्ख, अल्पज्ञ, नौसिखिया।
  • अनार – मणिबीज, सुनील, वल्कफल, बीदाना, दाडिम, रामबीज, शुकप्रिय।
  • अनिष्ट – बुरा, अपकार, अहित, नुकसान, हानि, अमंगल।
  • अनुकम्पा – दया, कृपा, करम, मेहरबानी।
  • अनुपम – सुन्दर, अतुल, अपूर्व, अद्वितीय, अनोखा, अप्रतिम, अद्भुत, अनूठा, विलक्षण, विचित्र।
  • अचानक – अकस्मात, अनायास, एकाएक, दैवयोगा।
  • अटल – अडिग, स्थिर, पक्का, दृढ़, अचल, निश्चल, गिरि, शैल, नग।
  • अठखेली – कौतुक, क्रीड़ा, खेल –कूद, चुलबुलापन, उछल –कूद, हँसी –मज़ाक।
  • अमृत – अमिय, पीयूष, अमी, मधु, सोम, सुधा, सुरभोग, जीवनोदक, शुभा।
  • अनुसरण – नकल, अनुकृत, अनुगमन।
  • अपमान – अनादर, उपेक्षा, निरादर, बेइज्जती, अवज्ञा, तिरस्कार, अवमाना।
  • असुर – रजनीचर, निशाचर, दानव, दैत्य, राक्षस, दनुज, यातुधान, तमीचर।
  • अवरोध – रुकावट, विघ्न, व्यवधान, अरुंगा।
  • अतिथि – मेहमान, पहुना, अभ्यागत, रिश्तेदार, नातेदार, आगन्तुका.
  • अतीत – पूर्वकाल, भूतकाल, विगत, गत।
  • अभिमान – गौरव, गर्व, नाज, घमंड, दर्प, स्वाभिमान, अस्मिता, अहं, अहंकार, अहमिका, मान, मिथ्याभिमान, दंभ।
  • अभियोग – दोषारोपण, कसूर, अपराध, गलती, आक्षेप, आरोप, दोषारोपण, इल्ज़ामा।
  • अभिलाषा – कामना, मनोरथ, इच्छा, आकांक्षा, ईहा, ईप्सा, चाह, लालसा, मनोकामना।
  • अनाज – अन्न, शस्य, धान्य, गल्ला, खाद्यान्न।
  • अप्सरा – परी, देवकन्या, अरुणप्रिया, सुखवनिता, देवांगना, दिव्यांगना, देवबाला।
  • अभय – निडर, साहसी, निर्भीक, निर्भय, निश्चिन्त।
  • अभिजात – कुलीन, सुजात, खानदानी, उच्च, पूज्य, श्रेष्ठ।
  • अभिज्ञ – जानकार, विज्ञ, परिचित, ज्ञाता।
  • अभ्यास – रियाज़, पुनरावृत्ति, दोहराना, मश्क।
  • अमर – मृत्युंजय, अविनाशी, अनश्वर, अक्षर, अक्षय।
  • अमीर – धनी, धनाढ्य, सम्पन्न, धनवान, पैसेवाला।
  • अनन्त – असंख्य, अपरिमित, अगणित, बेशुमार।
  • अनभिज्ञ – अज्ञानी, मूर्ख, मूढ़, अबोध, नासमझ, अल्पज्ञ, अदक्ष, अपटु, अकुशल, अनजान।
  • अदृश्य – गायब, अन्तर्ध्यान, तिरोहित, ओझल, लुप्त
  • अकाल – भुखमरी, दुष्काल, कुकाल, दुर्भिक्षा।
  • अशुद्ध – दूषित, गंदा, अपवित्र, अशुचि, नापाका।
  • असभ्य – अशिष्ट, अभद्र, अविनीत, गँवार, उजड्ड।
  • अधम – नीच, निकृष्ट, पतित।
  • अगुआ – अग्रणी, सरदार, मुखिया, प्रधान, नायक।
  • अधर – रदच्छद, रदपुट, होंठ, ओष्ठ, लब।
  • अध्ययन – पढ़ना, अनुशीलन, पारायण, पठनपाठन
  • अनुरोध – अभ्यर्थना, प्रार्थना, विनती, याचना, निवेदन।
  • अखण्ड – पूर्ण, समस्त, सम्पूर्ण, अविभक्त, समूचा, पूरा।
  • अपराधी – मुजरिम, दोषी, कसूरवार, सदोष।
  • अनुरूप – अनुकूल, संगत, अनुसार, मुआफिक
  • अन्तःपुर – रनिवास, भोगपुर, जनानखाना।
  • अपकीर्ति – अपयश, बदनामी, निंदा, अकीर्ति।
  • अधीन – आश्रित, मातहत, निर्भर, पराश्रित, पराधीन।
  • अनुचित – नाजायज़, गैरवाजिब, बेजा, अनुपयुक्त, अयुत।
  • अन्वेषण – अनुसन्धान, गवेषण, खोज, जाँच, शोध।
  • अवनति – अपकर्ष, गिराव, गिरावट, घटाव, ह्रास।
  • अश्लील – अभद्र, अधिभ्रष्ट, निर्लज्ज बेशर्म, असभ्य।
  • अंक – संख्या, गिनती, क्रमांक, निशान, चिह्न, छाप।
  • अमूल्य – अनमोल, बहुमूल्य, मूल्यवान, बेशकीमती।
  • अज – ब्रह्मा, ईश्वर, दशरथ के जनक, बकरा।
  • अध्यापक – आचार्य, शिक्षक, गुरु, व्याख्याता, अवबोधक, अनुदेशक।
  • अंधकार – तम, तिमिर, ध्वान्त, अँधियारा, तिमिस्रा।
  • अंधा – नेत्रहीन, सूरदास, अंध, चक्षुविहीन, प्रज्ञाचक्षु।
  • अनुवाद – भाषांतर, उल्था, तर्जुमा।
  • अरण्य – जंगल, कान्तार, विपिन, वन, कानन।
  • अंकुर – कोंपल, अँखुवा, कल्ला, नवोद्भिद्, कलिका, गाभा
  • अंकुश – प्रतिबन्ध, रोक, दबाव, रुकावट, नियन्त्रण।

आ – से शुरू होने वाले शब्दों के पर्यायवाची शब्द

  • आलसी – निठल्ला, सुस्त, बैठा –ठाला, ठलुआ, निकम्मा, काहिला
  • आयुष्मान् – दीर्घायु, शतायु, चिरायु, दीर्घजीवी, चिरंजीव
  • आश्चर्य – विस्मय, अचम्भा, अचरज, हैरानी, ताज्जुब
  • आहार – भोजन, खाना, खुराक, भक्ष्य, भोज्य
  • आकुल – बेचैन, क्षुब्ध, व्यग्र, बेकल
  • आकृति – आकार, चेहरा –मोहरा, नैन –नक्श, डील –डौला
  • आदर्श – प्रतिरूप, प्रतिमान, मानक, नमूना
  • आख्यान – कहानी, वृत्तांत, कथा, किस्सा, इतिवृत्ता
  • आधुनिक – अर्वाचीन, नूतन, नव्य, वर्तमानकालीन, नवीन, अधुनातन
  • आवेग – तीव्र, जोश, त्वरा, तेज़ी, स्फूर्ति, फुरती, चपलता
  • आलोचना – टीका, समीक्षा, टिप्पणी, नुक्ताचीनी, समालोचना
  • आरम्भ – श्रीगणेश, शुरुआत, सूत्रपात, प्रारम्भ, उपक्रम
  • आवश्यक – अनिवार्य, अपरिहार्य, ज़रूरी, बाध्यकारी
  • आस्था – विश्वास, श्रद्धा, मान, कदर, महत्त्व, आदर
  • आँसू – अश्रु, नेत्रनीर, नयननीर, नयनजल, नेत्रवारि
  • आज्ञा – आदेश, निदेश, फ़रमान, हुक्म, अनुमति, मंजूरी, स्वीकृति, सहमति, इजाज़ता
  • आश्रय – सहारा, आधार, भरोसा, अवलम्ब, प्रश्रय
  • आडम्बर – पाखण्ड, ढकोसला, ढोंग, प्रपंच, दिखावा
  • आँख – अक्षि, नैन, नेत्र, लोचन, दृग, चक्षु, ईक्षण, विलोचन, प्रेक्षण, दृष्टि
  • आँगन – प्रांगण, बगड़, बाखर, अजिर, अँगना, सहन
  • आम – रसाल, आम्र, फलराज, पिकबन्धु, सहकार, अमृतफल, मधुरासव, अंब
  • आनन्द – आमोद, प्रमोद, विनोद, उल्लास, प्रसन्नता, सुख, हर्ष, आहलाद
  • आशा – उम्मीद, तवक्को, आस
  • आपत्ति – विपदा, मुसीबत, आपदा, विपत्ति
  • आकाश – नभ, अम्बर, अन्तरिक्ष, आसमान, व्योम, गगन, दिव, द्यौ, पुष्कर, शून्य
  • आचरण – चरित्र, व्यवहार, चाल –चलन, आदत, बर्ताव, सदाचार, शिष्टाचार
  • आशीर्वाद – आशीष, दुआ, शुभाशीष, शुभकामना, आशीर्वचन, मंगलकामना

इ – Paryayvachi Shabd

  • इन्दिरा – लक्ष्मी, कमला, रमा, श्री
  • इनकार – अस्वीकृति, निषेध, मनाही, प्रत्याख्यान
  • इच्छुक – अभिलाषी, उत्कण्ठित, लालायित, आतुर
  • इशारा – संकेत, निर्देश, इंगित
  • इन्द्रपुरी – इन्द्रलोक, देवलोक, अमरावती, देवेन्द्रपुरी, सुरपुर
  • इच्छा – लालसा, कामना, चाह, मनोरथ, ईहा, ईप्सा, आकांक्षा, अभिलाषा, मनोकामना
  • इन्द्र – महेन्द्र, सुरेन्द्र, सुरेश, पुरन्दर, देवराज, मधवा, पाकरिपु, पाकशासन, पुरहूत
  • इन्द्राणी – शची, इन्द्रवधू, महेन्द्री, इन्द्रा, पौलोमी, शतावरी, पुलोमजा
  • इन्द्रधनुष – सुरचाप, इन्द्रधनु, शक्रचाप, सप्तवर्णधनु
  • इत्यादि– आदि, प्रभृति, वगरैह
  • इनाम– पुरस्कार, पारितोषिक, पारितोषित करना, बख्शीश
  • इजाजत– स्वीकृति, मंजूरी, अनुमति
  • इज्जत– मान, प्रतिष्ठा, आदर, आबरू
  • इलजाम– आरोप, लांछन, दोषारोपण, अभियोग

ई – पर्यायवाची शब्द

  • ईर्ष्या – स्पर्धा,मत्सर, डाह‌, जलन, कुढ़न
  • ईख – गन्ना, ऊख, रसडंड, रसाल, पेंड़ी, रसद
  • ईश्वर – परमात्मा, परमेश्वर, ईश, ओम, ब्रह्म, अलख, अनादि, अज, अगोचर, जगदीश
  • ईमानदार – सच्चा, निष्कपट, सत्यनिष्ठ, सत्यपरायण

उ – से शुरू होने वाले Paryayvachi Shabd

  • उत्पत्ति-  उद्भव, जन्म, जनन, आविर्भाव
  • उपहास– परिहास, मजाक, खिल्ली
  • उषाकाल -अरुणोदय, प्रातः, प्रभात
  • उपवन– बाग़, बगीचा, उद्यान, वाटिका, पुष्पोद्यान, फुलवारी, पुष्पवाटिका, गुलिस्तान, चमन, गुलशन
  • उचित– ठीक, मुनासिब, वाज़िब, समुचित, युक्तिसंगत, न्यायसंगत, तर्कसंगत, योग्य
  • उपकार– भेंट, नजराना, भलाई, नेकी, उद्धार, अच्छाई, परोपकार, कल्याण, अहसान, आभार, तोहफा
  • उपदेश–  दीक्षा, नसीहत, सीख, शिक्षा, निर्देशन
  • उत्कर्ष – उन्नति, उत्थान, अभ्युदय, उन्मेष
  • उत्साह – जोश, उमंग, हौसला, उत्तेजना
  • उत्पात – दंगा, उपद्रव, फ़साद, हुड़दंग, गड़बड़, उधम
  • उत्सुक – आतुर, उत्कण्ठित, व्यग्र, उत्कर्ण, रुचि, रुझान
  • उत्सव – समारोह, आयोजन, पर्व, त्योहार, मंगलकार्य, जलसा
  • उल्लू – उलूक, लक्ष्मीवाहन, कौशिक
  • उपहार – भेंट, सौगात, तोहफ़ा
  • उपालम्भ – उलाहना, शिकवा, शिकायत, गिला
  • उपवास – निराहार, व्रत, अनशन, फाँका, लंघन
  • उन्नति – प्रगति, तरक्की, विकास, उत्थान, बढ़ोतरी, उठान, उत्क्रमण, चढ़ाव, आरोह
  • उपेक्षा – उदासीनता, विरक्ति, अनासक्ति, विराग, उदासीन, उल्लंघन
  • उजाड़ – निर्जन, वीरान, सुनसान, बियावान
  • उल्टा – प्रतिकूल, विलोम, विपरीत, विरुद्धा
  • उग्र – तेज़, प्रबल, प्रचण्ड
  • उपाय – युक्ति, ढंग, तरकीब, तरीका, यत्न, जुगत
  • उजाला – प्रकाश, आलोक, प्रभा, ज्योति
  • उपयुक्त – उचित, ठीक, वाज़िब, मुनासिब, वांछनीय
  • उपस्थित – विद्यमान, हाज़िर, प्रस्तुत
  • उपमा – तुलना, मिलान, सादृश्य, समानता
  • उत्कृष्ट – उत्तम, श्रेष्ठ, प्रकृष्ट, प्रवर
  • उपासना – पूजा, आराधना, अर्चना, सेवा
  • उद्यम – परिश्रम, पुरुषार्थ, श्रम, मेहनत
  • उपाय – तरकीब, तरीका, युक्ति, ढंग, यत्न, जुगत
  • उजाला – प्रकाश, आलोक, प्रभा, ज्योति
  • उद्यत – तैयार, प्रस्तुत, तत्पर
  • उद्देश्य – प्रयोजन, ध्येय, लक्ष्य, निमित्त, मकसद, हेतु
  • उन्मूलन – निरसन, अन्त, उत्सादन
  • उदाहरण – मिसाल, नमूना, दृष्टान्त, निदर्शन, उद्धरण
  • उदार – उदात्त, सहृदय, महामना, महाशय, दरियादिल

चेक करिए: विलोम शब्द परिभाषा, नियम एवं 1000 उदाहरण

ऊ से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द

  • ऊसर – अनुपजाऊ, बंजर, अनुर्वर, सस्यहीन, रेत, रेह
  • ऊष्मा – उष्णता, तपन, ताप, गर्मी
  • ऊँचा – उच्च, शीर्षस्थ, उत्तुंग, उन्नत
  • ऊँघ – तंद्रा, ऊँचाई, झपकी, अर्द्धनिद्रा, अलसाई
  • ऊर्जा – शक्ति, ओज, स्फूर्ति
  • ऊँट – महाग्रीव, लम्बोष्ठ, क्रमेलक, उष्ट्र

ऋ – समानार्थी शब्द

  • ऋद्धि – बढ़ती, बढ़ोतरी, वृद्धि, सम्पन्नता, समृद्धि
  • ऋषि – मुनि, मनीषी, महात्मा, साधु, सन्त, संन्यासी, मन्त्रदृष्टा

ए – अक्षर वाले पर्यायवाची शब्द

  • एकांत – निर्जन, सुनसान, शून्य, सूना, विजन
  • एकता – एकत्व, एका, सहमति, मेल–जोल, समानता, एकरूपता, एकसूत्रता, ऐक्य, अभिन्नता
  • एकाएक – सहसा, एकदम, अचानक, अकस्मात
  • एहसान – अनुग्रह, आभार, कृतज्ञता

ऐ – से शुरू होने वाले समानार्थी शब्द

  • ऐश – ऐयाशी, विलास, सुख–चैन
  • ऐश्वर्य – वैभव, सम्पन्नता, प्रभुता, समृद्धि, सम्पदा
  • ऐच्छिक – स्वेच्छाकृत,  अख्तियारी, वैकल्पिक
  • ऐब – दोष, बुराई, खोट, अवगुण, कलंक, खामी, कमी, त्रुटि।

ओ & औ – से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द

  • ओझल – अदृश्य, लुप्त, गायब, अन्तर्ध्यान, तिरोहित
  • ओंठ – होंठ, अधर, ओष्ठ, रदनच्छद, दन्तच्छद, लब
  • ओस – तुषार, हिमसीकर, हिमकण, हिमबिन्दु, तुहिनकण।
  • ओज – दम, ज़ोर, पराक्रम, बल, शक्ति, ताकत
  • औषधि – दवा, दवाई, औषध, भेषज
  • और – (i) अन्य, दूसरा, इतर, भिन्न (ii) अधिक, ज़्यादा (ii) एवं, तथा

क – Paryayvachi Shabd

  • कर्ण –    सूर्यपुत्र, राधेय, कौन्तेय, पार्थ, अंगराज, सूतपुत्र।
  • कमल–  जलज, पंकज, अम्बुज, सरोज, शतदल, नीरज, इन्दीवर, सरसिज, अरविन्द, नलिन, उत्पल, सारंग, शतपत्र, राजीव, पद्म, अब्ज, पुण्डरीक,सरसीरुह, वारिज, कुशेशय।
  • कपोत –   कबूतर, हारीत, पारावत, परेवा, रक्तलोचन
  • कुबेर –   धनद, यक्षराज, धनाधिप, यक्षपति, किन्नरेश, राजराज, धनेश
  • कृतज्ञ– ऋणी, आभारी, अनुग्रहित, उपकृत
  • कनक–   कंचन, सुवर्ण, हिरण्य, हेम, हाटक, सोना, स्वर्ण
  • कपड़ा–   अंबर, पट, पोशाक, लिबास, दुकूल, परिधान,चीर, वसन, वस्त्र
  • कली–   कलिका, मुकुल, कुडमल, डोंडी, गुंचा, कोरक
  • कपूर–  घनसार, हिमवालुका
  • कुत्ता–   सारमेय, सोनहा, शुनक, गंडक, कुकर, श्वान,कुक्कुर
  • कर–   हाथ, हस्त, बाहु, पाणि, भुज
  • कर्तव्य–  कर्म, कृत्य, विधेय
  • कौआ–   काक, वायस, काण, काग, बलिपुष्ट, करकट,पिशुन
  • कामदेव– मदन, काम, कंदर्प, मनोज, स्मर, मीनकेतु, मनसिज, मार, रतिपति, मन्मथ, अनंग, शंबरारि,कसुमेष, पुष्पधन्वा
  • किरण –   अंशु, रश्मि, कला, कर, गो, प्रभा, दीधिति, मयूख, मरीचि
  • कान्ति– प्रकाश, आलोक, उजाला, दीप्ति, छवि, सुषमा,आभा, प्रभा, छटा, द्युति
  • किनारा –   तट, कूल, तीर, कगार, पुलिन
  • केला–    कदली, भानुफल, गजवसा, कुंजरासरा, मोचा, रम्भा
  • कंठ–    गला, शिरोधरा, ग्रीवा, गर्दन
  • कन्या – कुमारिका, बालिका, किशोरी, बाला
  • कंगाल – निर्धन, गरीब, अकिंचन, दरिद्र
  • काक – काग, काण, वायस, पिशुन, करठ, कौआ
  • कुटिल – छली, कपटी, धोखेबाज़, चालबाज़।
  • कमज़ोर – दुर्बल, निर्बल, अशक्त, क्षीण
  • कृषक – किसान, काश्तकार, हलधर, जोतकार, खेतिहर
  • कर्म – कार्य, कृत्य, क्रिया, काम, काज।
  • क्लिष्ट – दुरूह, संकुल, कठिन, दुःसाध्य
  • कौशल – कला, हुनर, फ़न, योग्यता, कुशलता
  • कटाक्षे – आक्षेप, व्यंग्य, ताना, छींटाकशी।
  • कुरूप – भद्दा, बेडौल, बदसूरत, असुन्दर
  • किरण – रश्मि, केतु, अंशु, कर, मरीचि, मखूख, प्रभा, अर्चि, पुंज
  • कसक – पीड़ा, दर्द, टीस, दुःख
  • कोयल – कोकिल, श्यामा, पिक, मदनशलाका
  • कलंक – दोष, दाग, धब्बा, लांछन, कलुषता
  • कोमल – मृदुल, सुकुमार, नाजुक, नरम, सौम्य, मुलायम
  • कंदरा – गुहा, गुफा, खोह, दरी
  • कामदेव – मनोज, कन्दर्प, आत्मभू, अनंग, अतनु, काम, मकरकेतु, पुष्पचाप, स्मर, मन्मथ
  • कार्तिकेय – कुमार, पार्वतीनन्दन, शरभव, स्कन्ध, षडानन, गुह, मयूरवाहन, शिवसुत, षड्वदन।
  • कथन – विचार, वक्तव्य, मत, बयाना
  • कायरता – भीरुता, अपौरुष, पामरता, साहसहीनता
  • कंटक – काँटा, शूल, खार
  • किंचित – (i) कतिपय, कुछ एक, कई एक (ii) कुछ, अल्प, ज़रा
  • किताब – पुस्तक, ग्रंथ, पोथी
  • कटु – कठोर, कड़वा, तीखा, तेज़, तीक्ष्ण, चरपरा, कर्कश, रूखा, रुक्ष, परुष, कड़ा, सत्ता
  • कीमत – मूल्य, दाम, लागता
  • किला – दुर्ग, कोट, गढ़, शिविर
  • किनारा – (i) तट, मुहाना, तीर, पुलिन, कूल। (ii) अंचल, छोर, सिरा, पर्यन्त

ख – से बनने वाले पर्यायवाची शब्द

  • खंड – अंश, भाग, हिस्सा, टुकड़ा।
  • खल – शठ, दुष्ट, धूर्त, दुर्जन, कुटिल, नालायक, अधम।
  • खंजन – नीलकण्ठ, सारंग, कलकण्ठ।
  • खग – पक्षी, चिड़िया, पखेरू, द्विज, पंछी, विहंग, शकुनि।
  • खम्भा – खम्भ, स्तूप, स्तम्भ।
  • खतरा – अंदेशा, भय, डर, आशंका।
  • खून – रुधिर, लहू, रक्त, शोणित।
  • खत – चिट्ठी, पत्र, पत्री, पाती।
  • खूबसूरत – सुन्दर, सुरम्य, मनोज्ञ, रूपवान, सौरम्य, रमणीक।
  • खीझ – झुंझलाहट, झल्लाहट, खीझना, चिढ़ना।
  • खामोश – नीरव, शान्त, चुप, मौन।

ग – से शुरू होने वाले समानार्थी शब्द

  • गुनाह – गलती, अधर्म, पाप, अपराध, खता, त्रुटि, कुकर्म।
  • गौरव – मान, सम्मान, महत्त्व, बड़प्पन।
  • गणेश – लम्बोदर, मूषकवाहन, भवानीनन्दन, विनायक, गजानन, मोदकप्रिय, जगवन्द्य, हेरम्ब, एकदन्त, गजवदन, विघ्ननाशका
  • गंगा – भागीरथी, देवसरिता, मंदाकिनी, विष्णुपदी, त्रिपथगा, देवापगा, जाहनवी, देवनदी, ध्रुवनन्दा, सुरसरि, पापछालिका।
  • गरुड़ – खगेश्वर, सुपर्ण, वैतनेय, नागान्तका
  • गीदड़ – शृगाल, सियार, जम्बुका
  • गुप्त – निभृत, अप्रकट, गूढ, अज्ञात, परोक्ष।
  • गाँव – ग्राम, मौजा, पुरवा, बस्ती, देहात।
  • गृह – घर, सदन, भवन, धाम, निकेतन, आलय, मकान, गेह, शाला।
  • गुफा – गुहा, कन्दरा, विवर, गह्वर।
  • गधा – गदहा, खर, धूसर, गर्दभ, चक्रीवाहन, रासभ, लम्बकर्ण, बैशाखनन्दन, बेसर।
  • गज – हस्ती, सिंधुर, मातंग, कुम्भी, नाग, हाथी, वितुण्ड, कुंजर, करी, द्विपा
  • गति – हाल, दशा, अवस्था, स्थिति, चाल, रफ़्तार।
  • गाय – धेनु, सुरभि, माता, कल्याणी, पयस्विनी, गौ।
  • गुलाब – सुमना, शतपत्र, स्थलकमल, पाटल, वृन्तपुष्प
  • गम्भीर – गहरा, अथाह, अतला

घ – पर्यायवाची शब्द 

  • घन – जलधर, वारिद, अंबुधर, बादल, मेघ, अम्बुद, पयोद, नीरद
  • घड़ा – कलश, घट, कुम्भ, गागर, निप, गगरी, कुट
  • घी – घृत, हवि, अमृतसार
  • घाटा – हानि, नुकसान, टोटा
  • घिनौना – घृण्य, घृणास्पद, बीभत्स, गंदा, घृणित
  • घृणा – जुगुप्सा, अरुचि, घिन, बीभत्स
  • Ghumantu/घुमंतू – बंजारा, घुमक्कड़
  • घुमक्कड़ – रमता, सैलानी, पर्यटक, घुमन्तू, विचरण शील, यायावर

च – से शुरू होने वाले पर्याय शब्द

  • चरित्र – आचार, सदाचार, शील, आचरण
  • चिन्ता – फ़िक्र, सोच, ऊहापोह
  • चंदन – मंगल्य, मलयज, श्रीखण्ड।
  • चाँदी – रजत, रूपा, रौप्य, रूपक
  • चिकित्सा – उपचार, इलाज, दवादारू
  • चतुर – कुशल, नागर, प्रवीण, दक्ष, निपुण, योग्य, होशियार, चालाक, सयाना
  • चिह्न – प्रतीक, निशान, लक्षण, पहचान, संकेत
  • चोर – रजनीचर, दस्यु, साहसिक, कभिज, खनक, मोषक, तस्कर
  • चन्द्र – सोम, राकेश, रजनीश, राकापति, चाँद, निशाकर, हिमांशु, मयंक, सुधांशु, मृगांक, चन्द्रमा, कला–निधि, ओषधीश।
  • चाँदनी – चन्द्रिका, ज्योत्स्ना, कौमुदी, कुमुदकला, जुन्हाई, अमृतवर्षिणी, चन्द्रातप, चन्द्रमरीचि।
  • चपला – विद्युत्, बिजली, चंचला, दामिनी, तड़िता
  • चश्मा – ऐनक, उपनेत्र, सहनेत्र, उपनयन।
  • चौकीदार – आरक्षी, पहरेदार, प्रहरी, गारद, गश्तकार।
  • चोटी – शृंग, तुंग, शिखर, परकोटि।
  • चक्र – पहिया, चाक, चक्का।
  • चाटुकारी – खुशामद, चापलूसी, मिथ्या प्रशंसा, चिरौरी, चमचागीरी

छ – पर्यायवाची शब्द

  • छानबीन – तहकीकात, जाँच–पड़ताल, पूछताछ, जाँच
  • छल – प्रपंच, झाँसा, फ़रेब, कपट
  • छाया – साया, प्रतिबिम्ब, परछाई, छाँव
  • छटा – आभा, कांति, चमक, सौन्दर्य, सुन्दरता
  • छेद – छिद्र, सूराख, रंध्रा
  • छली – ठग, छद्मी, कपटी, कैतव, धूर्त, मायावी
  • छात्र – विद्यार्थी, शिक्षार्थी, शिष्य
  • छाती – उर, वक्ष, वक्षःस्थल, हृदय, मन, सीना

ज – समानार्थी शब्द

  • जल – सलिल, उदक, तोय, अम्बु, पानी, नीर, वारि, पय, अमृत, जीवक, रस, अप
  • जंग – युद्ध, रण, समर, लड़ाई, संग्राम
  • जननी – माँ, माता, माई. मइया. अम्बा, अम्मा
  • जीव – प्राणी, देहधारी, जीवधारी
  • जग – दुनिया, संसार, विश्व, भुवन, मृत्युलोक
  • जीभ – जिह्वा, रसना, रसज्ञा, चंचला
  • जमुना – सूर्यतनया, सूर्यसुता, कालिंदी, अर्कजा, कृष्णा
  • जिज्ञासा – उत्सुकता, उत्कंठा, कुतूहल
  • ज्योति – प्रभा, प्रकाश, लौ, अग्निशिखा, आलोक
  • जुटाना – बटोरना, संग्रह करना, जुगाड़ करना, एकत्र करना, जमा करना, संचय करना
  • जहाज़ – जलयान, वायुयान, विमान, पोत, जलवाहन
  • जोश – आवेश, साहस, उत्साह, उमंग, हौंसला
  • जानकी – जनकसुता, वैदेही, मैथिली, सीता, रामप्रिया, जनकदुलारी, जनकनन्दिनी

झ – से शुरू होने वाले हिंदी पर्यायवाची

  • झुठ – असत्य, मिथ्या, मृषा, अनृत, असत
  • झकोर – हवा का झोंका, झटका, झोंक, बयार।
  • झरना – सोता, स्रोत, उत्स, निर्झर, जलप्रपात, प्रस्रवण, प्रपात।
  • झंडा – ध्वजा, केतु, पताका, निसान।
  • झुकाव – रुझान, प्रवृत्ति, प्रवणता, उन्मुखता

ट – Paryayvachi in Hindi

  • टोल – समूह, मण्डली, जत्था, झुण्ड, चटसाल, पाठशाला
  • टंच – सूम, कृपण, कंजूस, निष्ठुर
  • टेढा – (i) बंक, कुटिल, तिरछा, वक्रा (ii) कठिन, पेचीदा, मुश्किल, दुर्गम
  • टीका – भाष्य, वृत्ति, विवृति, व्याख्या, भाषांतरण
  • टक्कर – भिडंत, संघट्ट, समाघात, ठोकर
  • टीस – साल, कसक, शूल, शूक्त, चसक, दर्द, पीड़ा

ठ – से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द

  • ठग – जालसाज, प्रवंचक, वंचक, प्रतारक
  • ठगी – प्रतारणा, वंचना, मायाजाल, फ़रेब, जालसाज़
  • ठंड – शीत, ठिठुरन, सर्दी, जाड़ा, ठंडक
  • ठेस – आघात, चोट, ठोकर, धक्का
  • ठौर – ठिकाना, स्थल, जगह
  • ठाठ –आडम्बर, सजावट, वैभवा
  • ठिठोली – मज़ाक, उपहास, फ़बती, व्यंग्य, व्यंग्योक्ति

ड – से शुरू होने वाले समानार्थी शब्द

  • डेरा – पड़ाव, खेमा, शिविर
  • डायरी – दैनिकी, दैनन्दिनी, रोज़नामचा
  • डोर – डोरी, रज्जु, तांत, रस्सी, पगहा, तन्तु
  • डकैत – डाकू, लुटेरा, बटमार
  • डगर – बाट, मार्ग; राह, रास्ता, पथ, पंथा
  • डर – त्रास, भीति, दहशत, आतंक, भय, खौफ़

ढ – हिन्दी पर्यायवाची

  • ढीठ – धृष्ट, प्रगल्भ, अविनीत, गुस्ताख
  • ढाढ़स – आश्वासन, तसल्ली, दिलासा, धीरज, सांत्वना
  • ढोंगी – पाखण्डी, बगुला भगत, रंगासियार, कपटी, छली
  • ढोंग – स्वाँग, पाखण्ड, कपट, छल
  • ढंग – पद्धति, विधि, तरीका, रीति, प्रणाली, करीना

त – से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द

  • तरंग – हिलोर, लहर, ऊर्मि, मौज, वीचि
  • तम – अंधकार, ध्वान्त, तिमिर, अँधेरा, तमसा
  • तन – शरीर, काया, जिस्म, देह, वपु
  • तोता – सुवा, शुक, दाडिमप्रिय, कीर, सुग्गा, रक्ततुंड
  • तत्पर – तैयार, कटिबद्ध, उद्यत, सन्नद्ध
  • तन्मय – मग्न, तल्लीन, लीन, ध्यानमग्न
  • तारीफ़ – बड़ाई, प्रशंसा, सराहना, प्रशस्ति, गुणगाना
  • तूफान – झंझावात, अंधड़, आँधी, प्रभंजना
  • त्रुटि – अशुद्धि, भूल–चूक, गलती
  • तपस्या – साधना, तप, योग, अनुष्ठान
  • तरुणी – युवती, मनोज्ञा, सुंदरी, यौवनवक्षी, प्रमदा, रमणी
  • तारा – नखत, उड्डगण, नक्षत्र, तारका
  • तम्बू – डेरा, खेमा, शिविर
  • तरु – वृक्ष, पेड़, विटप, पादप, द्रुम, दरख्त
  • तलवार – असि, खडग, सिरोही, चन्द्रहास, कृपाण, शमशीर, करवाल, करौली, तेग
  • तीर – नाराच, बाण, शिलीमुख, शर, सायक
  • तालमेल – समन्वय, संगति, सामंजस्य
  • तरकारी – शाक, सब्जी, भाजी
  • तस्वीर – चित्र, फोटो, प्रतिबिम्ब, प्रतिकृति, आकृति
  • तालाब – जलाशय, सरोवर, ताल, सर, तड़ाग, जलधर, सरसी, पद्माकर, पुष्कर

थ – Paryayvachi Shabd in Hindi

  • थाह – अन्त, छोर, सिरा, सीना
  • थोथा – पोला, खाली, खोखला, रिक्त, छूछा
  • थकान – क्लान्ति, श्रान्ति, थकावट, थकन
  • थल – धरती, ज़मीन, पृथ्वी, भूतल, भूमि
  • थोड़ा – कम, ज़रा, अल्प, स्वल्प, न्यून

द – से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द

  • देवालय – देवमन्दिर, देवस्थान, मन्दिर।
  • द्विज – ब्राह्मण, ब्रह्मज्ञानी, वेदविद्, पण्डित, विप्रा
  • दिनांक – तारीख, तिथि, मिति।
  • दर्पण – शीशा, आइना, मुकुर, आरसी।
  • दास – चाकर, नौकर, सेवक, परिचारक, परिचर, किंकर, गुलाम, अनुचर।
  • दूध – पय, दुग्ध, स्तन्य, क्षीर, अमृत।
  • देवता – सुर, आदित्य, अमर, देव, वसु।
  • दोस्त – सखा, मित्र, स्नेही, अन्तरंग, हितैषी, सहचर।
  • द्रोपदी – श्यामा, पाँचाली, कृष्णा, सैरन्ध्री, याज्ञसेनी, द्रुपदसुता, नित्ययौवना।
  • दासी – बाँदी, सेविका, किंकरी, परिचारिका।
  • दिव्य – अलौकिक, स्वर्गिक, लोकातीत, लोकोत्तर।
  • दीपावली – दीवाली, दीपमाला, दीपोत्सव, दीपमालिका।
  • दामिनी – बिजली, चपला, तड़ित, पीत–प्रभा, चंचला, विजय, विद्युत्, सौदामिनी।
  • दीपक – आदित्य, दीप, प्रदीप, दीया।
  • दृढ़ – पुष्ट, मज़बूत, पक्का, तगड़ा।
  • देह – तन, रपु, शरीर, घट, काया, गात, कलेवर, तनु, मूर्ति।
  • दुर्लभ – अलम्भ, नायाब, विरल, दुष्प्राप्य।
  • दुर्गम – अगम्य, विकट, कठिन, दुस्तर।
  • दुःख – क्लेश, खेद, पीड़ा, यातना, विषाद, यन्त्रणा, क्षोभ, कष्ट
  • द्वेष – बैर, शत्रुता, दुश्मनी, खार, ईर्ष्या, जलन, डाह, मात्सर्य।
  • दरवाज़ा – किवाड़, पल्ला, कपाट, द्वार।
  • दुर्गा – सिंहवाहिनी, कालिका, अजा, भवानी, चण्डिका, कल्याणी, सुभद्रा, चामुण्डा।
  • दर्शन – भेंट, साक्षात्कार, मुलाकाता
  • दंगा – उपद्रव, फ़साद, उत्पात, उधम
  • दाई – धाया, धात्री, अम्मा, सेविका

ध – अक्षर से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द

  • धरती – धरा, धरणी, पृथ्वी, क्षिति, वसुधा, अवनी, मेदिनी
  • धवल – श्वेत, सफ़ेद, उजला
  • धुंध – कुहरा, नीहार, कुहासा
  • धनुर्धर – रोज़गार, व्यापार, कारोबार, व्यवसाय
  • धाक – धन्वी, तीरंदाज़, धनुषधारी, निषंगी
  • धक्का – रोब, दबदबा, धौंस। टक्कर, रेला, झोंका
  • ध्वस्त – नष्ट, भ्रष्ट, भग्न, खण्डित
  • धूल – रज, खेहट, मिट्टी, गर्द, धूलिा
  • धनुष – चाप, धनु, शरासन, पिनाक, कोदण्ड, कमान, विशिखासन
  • धीरज – धीरता, धीरत्व, धैर्य, धारण, धृति
  • धंधा – दृढ़, अटल, स्थिर, निश्चित

चेक करिए: संधि एवं संधि-विच्छेद

न – से शुरू होने वाले शब्दों के समानार्थी शब्द

  • नया – ‘नवीन, नव्य, नूतन, आधुनिक, अभिनव, अर्वाचीन, नव, ताज़ा
  • नौका – तरिणी, डोंगी, नाव, जलयान, नैया, तरी
  • नित्य – हमेशा, रोज़, सनातन, सर्वदा, सदा, सदैव, चिरंतन, शाश्वत
  • नियम – विधि, तरीका, विधान, ढंग, कानून, रीति
  • नदी – सरिता, दरिया, अपगा, तटिनी, सलिला, स्रोतस्विनी, कल्लोलिनी, प्रवाहिणी
  • नमक – लवण, लोन, रामरस, नोन
  • नक्षत्र – तारा, सितारा, खद्योत, तारक
  • नाग – सर्प, विषधर, भुजंग, व्याल, फणी, फणधर, उरग
  • नग – भूधर, पहाड़, पर्वत, शैल, गिरि
  • नीलकमल – इंदीवर, नीलाम्बुज, नीलसरोज, उत्पल, असितकमल, कुवलय, सौगन्धित
  • नैसर्गिक – प्राकृतिक, स्वाभाविक, वास्तविक
  • नारी – स्त्री, महिला, रमणी, वनिता, वामा, औरत
  • निन्दा – अपयश, बदनामी, बुराई, बदगोई
  • नाश – (i) समाप्ति, अवसान (i) विनाश, संहार, ध्वंस, नष्ट–भ्रष्ट
  • नरेश – नरेन्द्र, राजा, नरपति, भूपति, भूपाल
  • निष्पक्ष – उदासीन, अलग, निरपेक्ष, तटस्थ
  • नियति – भाग्य, प्रारब्ध, विधि, भावी, दैव्य, होनी
  • नरक – यमपुर, यमलोक, जहन्नुम, दौजख
  • निष्ठा – श्रद्धा, आस्था, विश्वास
  • निर्णय – निष्कर्ष, फ़ैसला, परिणाम
  • निष्ठुर – निर्दय, निर्मम, बेदर्द, बेरहमा
  • निधि – कोष, खज़ाना, भण्डार
  • नग्न – नंगा, दिगम्बर, निर्वस्त्र, अनावृत
  • नीरस – रसहीन, फीका, सूखा, स्वादहीन
  • नीरव – मौन, चुप, शान्त, खामोश, निःशब्द
  • निरर्थक – बेमानी, बेकार, अर्थहीन, व्यर्थी

प – से शुरू होने वाले शब्दों के पर्यायवाची शब्द

  • पथिक – राही, बटाऊ, पंथी, मुसाफ़िर, बटोही
  • पण्डित – विद्वान्, सुधी, ज्ञानी, धीर, कोविद, प्राज्ञा
  • परशुराम – भृगुसुत, जामदग्न्य, भार्गव, परशुधर, भृगुनन्दन, रेणुकातनय
  • पर्वत – पहाड़, अचल, शैल, नग, भूधर, मेरू, महीधर, गिरि
  • पवन – समीर, अनिल, मारुत, वात, पवमान, वायु, बयार
  • पत्थर – पाहन, प्रस्तर, संग, अश्म, पाषाण।
  • प्रभात – सवेरा, सुबह, विहान, प्रातःकाल, भोर, ऊषाकाला
  • प्रथा – प्रचलन, चलन, रीति–रिवाज़, परम्परा, परिपाटी, रूढ़ि
  • प्रलय – कयामत, विप्लव, कल्पान्त, गज़ब
  • पति – कान्त, भर्तार, बल्लभ, भर्ता, ईश
  • पत्नी – दुलहिन, अर्धांगिनी, गृहिणी, त्रिया, दारा, जोरू, गृहलक्ष्मी, सहधर्मिणी, सहचरी, जाया
  • पुत्र – तनय, आत्मज, सुत, लड़का, बेटा, औरस, पूत
  • परिणय – शादी, विवाह, पाणिग्रहण
  • पूज्य – आराध्य, अर्चनीय, उपास्य, वंद्य, वंदनीय, पूजनीय
  • पुत्री – तनया, आत्मजा, सुता, लड़की, बेटी, दुहिता
  • पवित्र – पुनीत, पावन, शुद्ध, शुचि, साफ़, स्वच्छ
  • पार्वती – भवानी, अम्बिका, गौरी, अभया, गिरिजा, उमा, सती, शिवप्रिया
  • पिता – जनक, बाप, तात, गुरु, फ़ादर, वालिद
  • पृथ्वी – वसुधा, वसुन्धरा, मेदिनी, मही, भू, भूमि, इला, उर्वी, ज़मीन, क्षिति, धरती, धात्री
  • प्रकाश – चमक, ज्योति, द्युति, दीप्ति, तेज़, आलोक
  • पैर – पाँव, पाद, चरण, गोड़, पग, पद, पगु, टाँग
  • प्रभा – छवि, दीप्ति, द्युति, आभा।
  • पंथ – राह, डगर, पथ, मार्ग।
  • परतन्त्र – पराधीन, परवश, पराश्रित।
  • परिवार – कुल, घराना, कुटुम्ब, कुनबा।
  • परछाई – प्रतिच्छाया, साया, प्रतिबिम्ब, छाया, छवि।
  • पक्षी – विहग, निहंग, खग, अण्डज़, शकुन्त।
  • पल – क्षण, लम्हा, दमा
  • प्रसिद्ध – मशहूर, नामी, ख्यात, नामवर, विख्यात, प्रख्यात, यशस्वी, मकबूला
  • प्रार्थना – विनय, विनती, निवेदन, अनुरोध, स्तुति, अभ्यर्थना, अर्चना, अनुनय
  • परिवर्तन – क्रांति, हेर–फेर, बदलाव, तब्दीली
  • पड़ोसी – हमसाया, प्रतिवासी, प्रतिवेशी
  • पुरातन – प्राचीन, पूर्वकालीन, पुराना
  • पूजा – आराधना, अर्चना, उपासना
  • प्रकांड – अतिशय, विपुल, अधिक, भारी।
  • प्रज्ञा – बुद्धि, ज्ञान, मेधा, प्रतिभा
  • प्रिया – प्रियतमा, प्रेयसी, सजनी, दिलरुबा, प्यारी
  • प्रेम – प्रीति, स्नेह, दुलार, लाड़–प्यार, ममता, अनुराग, प्रणय
  • पश्चात्ताप – अनुताप, पछतावा, ग्लानि, संताप
  • पाश – जालबंधन, फंदा, बंधन, जकड़न
  • पराग – रंज, पुष्परज, कुसुमरज, पुष्पधूलि
  • प्रचण्ड – भीषण, उग्र, भयंकर।
  • प्रणय – स्नेह, अनुराग, प्रीति, अनुरक्ति
  • प्रताप – प्रभाव, धाक, बोलबाला, इकबाल
  • प्रतिज्ञा – प्रण, वचन, वायदा
  • प्रेक्षागार – नाट्यशाला, रंगशाला, अभिनयशाला, प्रेक्षागृह
  • प्रौढ़ – अधेड़, प्रबुद्ध
  • पल्लव – किसलय, घर्ण, पत्ती, पात, कोपल, फुनगी
  • पांडुलिपि – हस्तलिपी, मसौदा, पांडुलेख

फ – से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द

  • फूल – सुमन, कुसुम, गुल, प्रसून, पुष्प, पुहुप, मंजरी, लतांता
  • फौज़ – सेना, लश्कर, पल्टन, वाहिनी, सैन्य
  • फणी – सर्प, साँप, फणधर, नाग, उरग
  • फणीन्द्र – शेषनाग, वासुकी, उरगाधिपति, सर्पराज, नागराज
  • फ़ौरन – तत्काल, तत्क्षण, तुरन्त

ब – से शुरू होने वाले समानार्थी शब्द

  • बिछोह – वियोग, जुदाई, बिछोड़ा, विप्रलंभ
  • बियावान – निर्जन, सूनसान, वीरान, उजाड़
  • बंक – टेढ़ा, तिर्यक्, तिरछा, वक्र
  • बाण – तीर, तोमर, विशिख, शिलीमुख, नाराच, शर, इषु
  • बारिश – पावस, वृष्टि, वर्षा, बरसात, मेह, बरखा
  • बालिका – बाला, कन्या, बच्ची, लड़की, किशोरी
  • बहुत – ज़्यादा, प्रचुर, प्रभूत, विपुल, इफ़रात, अधिक
  • बुद्धि – प्रज्ञा, मेधा, ज़ेहन, समझ, अकल, गति
  • बलराम – हलधर, बलवीर, रेवतीरमण, बलभद्र, हली, श्यामबन्धु
  • बाग – उपवन, वाटिका, उद्यान, निकुंज, फुलवाड़ी, बगीचा
  • बन्दर – कपि, वानर, मर्कट, शाखामृग, कीश
  • बट्टा – घाटा, हानि, टोटा, नुकसान
  • बलिदान – कुर्बानी, आत्मोत्सर्ग, जीवनदान
  • बंजर – ऊसर, परती, अनुपजाऊ, अनुर्वर
  • ब्रह्मा – विधि, चतुरानन, कमलासन, विधाता, विरंचि, पितामह, अज, प्रजापति, स्वयंभू
  • बादल – मेघ, पयोधर, नीरद, वारिद, अम्बुद, बलाहक, जलधर, घन, जीमूत
  • बाल – केश, अलक, कुन्तल, रोम, शिरोरूह, चिकुर
  • बिजली – तड़ित, दामिनी, विद्युत, सौदामिनी, चंचला, बीजुरी
  • बसंत – ऋतुराज, ऋतुपति, मधुमास, कुसुमाकर, माधव

भ – Paryayvachi Shabd in Hindi

  • भगिनी – दीदी, जीजी, बहिन
  • भारती – सरस्वती, ब्राह्मी, विद्या देवी, शारदा, वीणावादिनी
  • भुगतान – भरपाई, अदायगी, बेबाकी
  • भोला – सीधा, सरल, निष्कपट, निश्छल
  • भाई – अग्रज, अनुज, सहोदर, तात, भइया, बन्धु
  • भाँड – विदूषक, मसखरा, जोकर
  • भिक्षुक – भिखमंगा, भिखारी, याचक
  • भगवान – परमेश्वर, परमात्मा, सर्वेश्वर, प्रभु, ईश्वर
  • भाल – ललाट, मस्तक, माथा, कपाल
  • भरोसा – सहारा, अवलम्ब, आश्रय, प्रश्रय
  • भास्कर – चमकीला, आभामय, दीप्तिमान, प्रकाशवान
  • भूखा – बुभुक्षित, क्षुधातुर, क्षुधालु, क्षुधात
  • भँवरा – भ्रमर, ग, मधुकर, मधुप, अलि, द्विरेफ

म – से शुरू होने वाले पर्यायवाची 

  • महादेव – शंकर, शंभू, शिव, पशुपति, चन्द्रशेखर, महेश्वर, भूतेश, आशुतोष, गिरीश
  • मक्खन – नवनीत, दधिसार, माखन, लौनी
  • मंगनी – वाग्दान, फलदान, सगाई
  • मनीषी – पण्डित, विचारक, ज्ञानी, विद्वान्
  • मछली – मीन, मत्स्य, सफरी, झष, जलजीवन
  • मज़ाक – दिल्लगी, उपहास, हँसी, मखौल, मसखरी, व्यंग्य, छींटाकशी
  • मानव – मनुज, मनुष्य, मानुष, नर, इंसान
  • मोती – सीपिज, मौक्तिक, मुक्ता, शशिप्रभा
  • माँ – मातु, माता, मातृ, मातरि, मैया, महतारी, अम्ब, जननी, जनयित्री, जन्मदात्री
  • मेघ – धराधर, घन, जलचर, वारिद, जीमूत, बादल, नीरद, पयोधर, जगलीवन, अम्बुद
  • मदिरा – शराब, हाला, आसव, मद्य, सुरा
  • माँझी – मल्लाह, नाविक, केवट
  • माया – छल, छलना, प्रपंच, प्रतारणा
  • मोक्ष – मुक्ति, निर्वाण, कैवल्य, परमधाम, परमपद, अपवर्ग, सदगति
  • मंदिर – देवालय, देवस्थान, देवगृह, ईशगृह
  • मधु – शहद, बसंत–ऋत. भसमासव, मकरंद, पुष्पासव
  • मुँह – मुख, आनन, बदन
  • मित्र – सखा, दोस्त, सहचर, सुहृद
  • माधुरी – माधुर्य, मिठास, मधुरता
  • मैना – सारिका, चित्रलोचना, कलहप्रिया
  • मंथन – बिलोना, विलोड़न, आलोड़न
  • महक – परिमल, वास, सुवास, खुशबू, सुगंध, सौरभ
  • मृत्यु – देहावसान, देहान्त, पंचतत्वलीन, निधन, मौत, इंतकाल
  • मेंदकं – दादुर, दर्दुर, मण्डूक, वर्षाप्रिय, भेका
  • मोर – मयूर, नीलकण्ठ, शिखी, केकी, कलापी

य – समानार्थी शब्द

  • यामिनी – निशा, रजनी, राका, विभावरी
  • यती – संन्यासी, वीतरागी, वैरागी
  • युद्ध – रण, जंग, समर, लड़ाई, संग्राम
  • यत्न – प्रयत्न, चेष्टा, उद्यम
  • याद – सुधि, स्मृति, ख्याल, स्मरण
  • याचिका – आवेदन–पत्र, अभ्यर्थना, प्रार्थना पत्र
  • योग्य – कुशल, सक्षम, कार्यक्षम, काबिला
  • यात्रा – भ्रमण, देशाटन, पर्यटन, सफ़र, घूमना
  • यम – सूर्यपुत्र, धर्मराज, श्राद्धदेव, कीनाश, शमन, दण्डधर, यमुनाभ्राता
  • यंत्र – औज़ार, कल, मशीन

र – पर्यायवाची शब्द

  • रक्त – खून, लहू, रुधिर, शोणित, लोहित, रोहित
  • रक्षा – बचाव, संरक्षण, हिफ़ाजत, देखरेख
  • रविवार – इतवार, आदित्य–वार, सूर्यवार, रविवासर
  • राधा – ब्रजरानी, हरिप्रिया, राधिका, वृषभानुजा
  • रानी – राज्ञी, महिषी, राजपत्नी
  • राज्यपाल – प्रान्तपति, सूबेदार, गवर्नर
  • राय – मत, सलाह, सम्मति, मंत्रणा, परामर्श
  • रात – रैन, रजनी, निशा, विभावरी, यामिनी, तमी, तमस्विनी, शर्वरी, विभा, क्षपा, रात्रि
  • रमा – कमला, इन्दिरा, लक्ष्मी, हरिप्रिया, समुद्रजा, चंचला, क्षीरोदतनया, पद्मा, श्री, भार्गवी
  • रावण – लंकेश, दशानन, दशकंठ, दशकंधर, लंकाधिपति, दैत्येन्द्र
  • रूढ़ि – प्रथा, दस्तूर, रस्म
  • रसना – जीभ, जबान, रसेन्द्रिय, जिह्वा, रसीका
  • रिपु – बैरी, दुश्मन, विपक्षी, विरोधी, प्रतिवादी, अमित्र, शत्रु
  • रोना – विलाप, रोदन, रुदन, क्रंदन, विलपन
  • राजा – नरेन्द्र, नरेश, नृप, भूपाल, राव, भूप, महीप, नरपति, सम्राट
  • रामचन्द्र – रघुवर, रघुनाथ, सीतापति, कौशल्यानन्दन, अमिताभ, राघव, रघुराज, अवधेश

ल – समानार्थी शब्द

  • लज्जा – शर्म, हया, लाज, व्रीडा
  • लघु – थोड़ा, न्यून, हल्का, छोटा
  • लक्ष्मी – श्री, कमला, रमा, पद्मा, हरिप्रिया, क्षीरोद, इन्दिरा, समुद्रजा
  • लहर – लहरी, हिलोर, तरंग, उर्मि
  • लालसा – तृष्णा, अभिलाषा, लिप्सा, लालच
  • लक्ष्मण – अनंत, लखन, सौमित्र
  • लग्न – संलग्न, सम्बद्ध, संयुक्ता
  • लगातार – सतत, निरन्तर, अजस्र, अनवरत
  • लता – बेल, वल्लरी, लतिका, प्रतान, वीरुध

व – पर्यायवाची शब्द

  • वन – अरण्य, अटवी, कानन, विपिन
  • वस्त्र – परिधान, पट, चीर, वसन, कपड़ा, पोशाक, अम्बर
  • विद्या – ज्ञान, शिक्षा, गुण, इल्म, सरस्वती
  • विधि – शैली, तरीका, नियम, रीति, पद्धति, प्रणाली, चाल
  • विमल – स्वच्छ, निर्मल, पवित्र, पावन, विशुद्ध
  • विष्णु – नारायण, केशव, गोविन्द, माधव, जनार्दन, विशम्भर, मुकुन्द, लक्ष्मीपति, कमलापति
  • विकार – विकृति, दोष, बुराई, बिगाड़!
  • विष – गरल, माहुर, हलाहल, कालकूट, ज़हर
  • विरुद – प्रशस्ति, कीर्ति, यशोगान, गुणगान
  • विविध – नाना, प्रकीर्ण, विभिन्न
  • वर्षा – बरसात, मेह, बारिश, पावस, चौमास
  • वक्ष – सीना, छाती, वक्षस्थल, उदरस्थला
  • विशारद – पण्डित, ज्ञानी, विशेषज्ञ, सुधी
  • विलास – आनन्द, भोग, सन्तुष्टि, वासना
  • वंक – टेढ़ा, वक्र, कुटिल
  • विपरीत – उलटा, प्रतिकूल, खिलाफ़, विरुद्ध
  • व्रण – घाव, फोड़ा, ज़ख्म, नासूर
  • वेश्या – गणिका, वारांगना, पतुरिया, रंडी, तवायफ़
  • व्यसन – लत, वान, टेक, आसक्ति
  • वृक्ष – द्रुम, पादप, तरु, विटप
  • विवाद – अनबन, झगड़ा, तकरार, बखेड़ा
  • विभोर – मस्त, मुग्ध, मग्न, लीन
  • विप्र – भूदेव, ब्राह्मण, महीसुर, पुरोहित, पण्डित
  • विभा – प्रभा, आभा, कांति, शोभा
  • वसन्त – मधुमास, ऋतुराज, माधव, कुसुमाकर, कामसखा, मधुऋतु

श – से शुरू होने वाले समानार्थी शब्द

  • शंकर – शिव, उमापति, शम्भू, भोलेनाथ, त्रिपुरारि, महेश, देवाधिदेव, कैलाशपति, आशुतोष
  • शरण – संश्रय, आश्रय, त्राण, रक्षा
  • शाश्वत – सर्वकालिक, अक्षय, सनातन, नित्य
  • शिकारी – आखेटक, लुब्धक, बहेलिया, अहेरी, व्याध
  • श्मशान – मरघट, मसान, दाहस्थल
  • शब्द – ध्वनि, नाद, आश्व, घोष, रव, मुखर
  • शुभ – मंगल, कल्याणकारी, शुभंकर
  • शिक्षा – नसीहत, सीख, तालीम, प्रशिक्षण, उपदेश, शिक्षण, ज्ञान
  • शिष्ट – शालीन, भद्र, संभ्रान्त, सौम्य, सज्जन, सभ्य
  • शेर – सिंह, नाहर, केहरि, वनराज, केशरी, मृगेन्द, शार्दूल, व्याघ्र
  • शिरा – नाड़ी, धमनी, नस
  • शपथ – कसम, प्रतिज्ञा, सौगन्ध, हलफ़, सौं
  • शहद – मधु, मकरंद, पुष्परस, पुष्पासव
  • श्वेत – सफ़ेद, धवल, शुक्ल, उजला, सिता

ष – पर्यायवाची शब्द

  • षड्यंत्र – साज़िश, कुचक्र, दुरभिसंधि, अभिसंधि

 

स – पर्यायवाची शब्द

  • संन्यासी – बैरागी, दंडी, विरत, परिव्राजका
  • सखी – सहेली, सहचरी, सैरंध्री
  • सज्जन – भद्र, साधु, पुंगव, सभ्य, कुलीन
  • संसार – विश्व, दुनिया, जग, जगत्, इहलोक
  • सजग – सतर्क, चौकस, चौकन्ना, सावधान
  • संहार – अन्त, नाश, समाप्ति, ध्वंसा
  • सब – अखिल, सम्पूर्ण, सकल, सर्व, समस्त, समग्र, निखिल
  • संकल्प – वृत, दृढ़ निश्चय, प्रतिज्ञा, प्रण
  • संग्रह – संकलन, संचय, जमावा
  • सुरपुर – सुलोक, स्वर्गलोक, हरिधाम, अमरपुर, देवराज्य, स्वर्ग
  • सेठ – महाजन, सूदखोर, साहूकार, ब्याजजीवी, पूँजीपति, मालदार, धनवान, धनी, ताल्लुकदार
  • संध्या – निशारंभ, दिनावसान, दिनांत, सायंकाल, गोधूलि, साँझ
  • समसामयिक – समकालिक, समकालीन, समवयस्क, वर्तमान
  • समीक्षा – विवेचना, मीमांसा, आलोचना, निरूपण
  • समुद्र – नदीश, वारीश, रत्नाकर, उदधि, पारावार
  • स्वर्ण – सुवर्ण, सोना, कनक, हिरण्य, हेम
  • स्वर्ग – सुरलोक, धुलोक, बैकुंठ, परलोक, दिव
  • सर्प – भुजंग, अहि, विषधर, व्याल, फणी, उरग, साँप, नाग, अहि
  • स्तुति – प्रार्थना, पूजा, आराधना, अर्चना
  • स्वच्छन्द – निरंकुश, स्वतन्त्र, निबंध
  • स्वावलम्बन – आत्माश्रय, आत्मनिर्भरता, स्वाश्रय
  • स्नेह – प्रेम, प्रीति, अनुराग, प्यार, मोहब्बत, इश्क
  • समुद्र – सागर, रत्नाकर, पयोधि, नदीश, सिन्धु, जलधि, पारावार, वारीश, अर्णव, अब्धि
  • सरस्वती – भारती, शारदा, वीणापाणि, गिरा, वाणी, महाश्वेता, श्री, भाष, वाक्, हंसवाहिनी, ज्ञानदायिनी
  • सूर्य – सूरज, दिनकर, दिवाकर, भास्कर, रवि, नारायण, सविता, कमलबन्धु, आदित्य, प्रभाकर, मार्तण्ड
  • सम्पूर्ण – पूर्ण, समग्र, सारा, पूरा, मुकम्मल
  • समाप्ति – इतिश्री, इति, अंत, समापन
  • सार – रस, सत्त, निचोड़, सत्त्व
  • स्तन – पयोधर, छाती, कुच, उरस, उरोज
  • सुन्दरी – ललिता, सुनेत्रा, सुनयना, विलासिनी, कामिनी
  • सूची – अनुक्रम, अनुक्रमणिका, तालिका, फेहरिस्त, सारणी

ह – समानार्थी शब्द

  • हनुमान् – पवनसुत, महावीर, आंजनेय, कपीश, बजरंगी, मारुतिनन्दन, बजरंग
  • हंस – मुक्तमुक, मराल, सरस्वतीवाहन
  • होशियार – समझदार, पटु, चतुर, बुद्धिमान, विवेकशील
  • हेम – स्वर्ण, सोना, कंचन
  • हरि – बंदर, इन्द्र, विष्णु, चंद्र, सिंह
  • हित – कल्याण, भलाई, भला, उपकार
  • हार – (i) पराजय, पराभव, शिकस्त, मात। (ii) माला, कंठहार, मोहनमाला, अंकमालिका
  • हक – अधिकार, स्वत्व, दावा, फर्ज़, उचित पक्ष
  • हिमालय – हिमगिरि, हिमाद्रि, गिरिराज, शैलेन्द्र
  • हाँसी – स्मिति, मुस्कान, हास्य
  • हाथ – कर, हस्त, पाणि, भुजा, बाहु, भुजाना
  • हाथी – गज, कुंजर, वितुण्ड, मतंग, नाग, द्विरद
  • हिम – तुषार, तुहिन, नीहार, बर्फी
  • हिरन – मृग, हरिण, कुरंग, सारंग

क्ष – से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द

  • क्षणभंगुर – अस्थिर, अनित्य, नश्वर, क्षणिका
  • क्षमता – शक्ति, सामर्थ्य, बल, ताकत
  • क्षेत्र – प्रदेश, इलाका, भू–भाग, भूखण्ड
  • क्षीण – दुर्बल, कमज़ोर, बलहीन, कृश
  • क्षय – तपेदिक, यक्ष्मा, राजरोग
  • क्षुब्ध – व्याकुल, विकल, उद्विग्न

ज्ञ – से शुरू होने वाले समानार्थी शब्द

  • ज्ञानी – बुद्धिमान, विद्वान, सुविज्ञ, आलिम, विवेकी, ज्ञानवान
  • ज्ञान – बोध, इल्म, जानकारी, परिचय, विवेक

इस पोस्ट में आपको स्वर और व्यंजन वर्णों से शुरू होने वाले 1000 से भी ज्यादा शब्दों के पर्यायवाची (1000+ Paryayvachi Shabd Hindi Vyakaran) दिए गए हैं. साथ ही हमने आपको एक टेबल में अतिमहत्वपूर्ण 100+ पर्यायवाची या समानार्थी शब्दों की लिस्ट उपलब्ध कराई है जो लगातार स्कूल परीक्षाओं या सरकारी नौकरी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं.

अगर आपको ऊपर दी गई जानकारी में किसी प्रकार की त्रुटि मिलती है तो हमें कमेंट सेक्शन में अवगत कराएं. 

हिन्दी व्याकरण के सभी टॉपिक्स जानिए


Reference:

Advanced Hindi Grammar – Book by Usha R. Jain
Hindi Vyakaran Dr. Rajeshwar Prasad Chaturvedi